फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nahtaur block tops in opening bank accounts of support groups

नहटौर ब्लाक स्सवयं सहायता समूहों के बैंक खाते खुलवाने में अव्वल

Wed, 25 Nov 2020 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Nahtaur block tops in opening bank accounts of support groups
बिजनौर। जिले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के नहटौर ब्लॉक के समूहों ने सबसे अधिक बैंक खाते खुलवाकर रिकार्ड बनाया है। डीएम रमाकांत पांडेय ने सबसे अधिक खाता खुलवाने वाली बैंक सखी दीदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

जिले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के महिलाओं के 8908 स्वयं सहायता समूह संचालित है। समूह में बीपीएल की महिलाएं सदस्य होती है। समूह अपना निजी कारोबार करते हैं। इसके लिए समूहों को बैंक से लोन देने की व्यवस्था है। समूह को लोन दिलाने के लिए हर ब्लाक में बैंक सखी दीदी नियुक्त होती है। नहटैर ब्लाक में कविता रानी बैंक सखी दीदी है।
विज्ञापन

मिशन के जिला प्रबंधक गोविंद शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में जिले के 11 ब्लाक में 1567 खाते खुले हैं। इनमें कविता रानी ने 309 खाते खुलवाकर समूहों को लोन दिलाने में मदद की है। पिछले एक माह में रिकॉर्ड 95 खाते खुले हैं। डीएम रमाकांत पांडेय ने विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कविता रानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। डीएम ने कहा कि समूह की अन्य बैंक दीदी इससे प्रेरित होंगी। कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए समूह का सदस्य बनाएं। इस मौके पर सीडीओ केपी सिंह, उपायुक्त ज्ञान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed