फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   nahin chal paayi sugar mill

पर्याप्त गन्ना नहीं मिलने से नहीं चली चीनी मिल

Tue, 08 Nov 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
nahin chal paayi sugar mill
चीनी मिल
बिजनौर के धामपुर में चीनी मिल ने गन्ना सेंटरों पर गन्ना भराई के लिए मजूदरों के टोटे को देखते हुए 53 गन्ना लोडरों को लगाया है। मिल अफसरों का कहना है कि 20 सेंटरों को छोड़कर बाकी 172 गन्ना सेंटरों पर इन्हें लगाया जाएगा। एक लोडर को दो-दो सेंटरों पर लगाया गया है।  पर्याप्त गन्ना न आने से मिल का पहिया दूसरे दिन भी नहीं घूम सका।
विज्ञापन


गन्ना महाप्रबंधक आजाद सिंह ने बताया कि सात नवंबर की शाम तक मिल के सभी सेंटरों पर करीब 40 हजार कुंतल गन्ने की ही खरीद हो सकी है। लेकिन मिल गेट पर भी अभी कोई खरीद नहीं हुई है। मिल के संचालन के लिए करीब एक लाख क्विंटल गन्ने की जरूरत होती है। अधिकारियों का मानना है कि किसानों का खेतों में गन्ना तैयार न होने से दिक्कत आ रही है। मिल अधिकारियों ने अभी गन्ना सुरक्षण आदेश जारी न होने से असंतोष जताया है। उनका कहना है कि पहले ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


उधर, डीसीओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गन्ना सुरक्षण आदेश जारी होने में आई दिक्कत के लिए स्वयं चीनी मिलें जिम्मेदार हैं।  पिछले सालों में जब चीनी के रेट कम हो गए थे तो प्रदेश की अधिकांश चीनी मिलों ने अपने प्रस्तावों को भरकर नहीं भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब चीनी के रेट ज्यादा है तो चीनी मिलों को गन्ना सुरक्षण आदेश जल्द जारी होने की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि गन्ना सुरक्षण आदेश एक दो दिन में जारी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि किसानों  को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed