फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina's 100 Panchayat Corona Freed

नगीना की 100 पंचायत कोरोना मुक्त हुईं

Sun, 30 May 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nagina's 100 Panchayat Corona Freed
नगीना की 100 पंचायत कोरोना मुक्त हुईं
विज्ञापन

नगीना। कोरोना महामारी को ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह नियंत्रित करने के प्रशासन के प्रयासों का रिजल्ट सामने आना शुरू हो गया है। नगीना प्रशासन का दावा है कि तहसील क्षेत्र की ऐसी करीब 100 पंचायतें सर्वे में सामने आई हैं, जिनमें अब कोरोना महामारी के लक्षण का एक भी मौजूद नहीं है।

तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया की नगीना तहसील क्षेत्र में अब तक 378 कोरोना संक्रमित केस सामने आए थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना मरीजों की संख्या में बहुत हद तक गिरावट आई है। अब नगीना तहसील क्षेत्र में केवल कोरोना मरीजों के 40 केस एक्टिव चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच युद्ध स्तर पर की जा रही है। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले चार दिन में तहसील क्षेत्र की सभी 149 ग्राम पंचायतों में सर्वे का काम चल रहा है, जो कि अगले दो दिनों में पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक के सर्वे में केवल 55 ऐसे लोग सामने आए हैं, जिनमें कोरोना लक्षण महसूस हुए हैं। इन सभी की कोरोना जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed