{"_id":"67029221a78cc97e890f7344","slug":"nagina-handicraft-businessman-fell-in-collision-between-two-vehicles-crushed-by-tractor-trolley-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nagina: दो वाहनों की टक्कर में गिरे हैंडीक्राफ्ट कारोबारी, पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagina: दो वाहनों की टक्कर में गिरे हैंडीक्राफ्ट कारोबारी, पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, मौके पर मौत
Sun, 06 Oct 2024 07:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 06 Oct 2024 07:05 PM IST
सार
इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बिजनौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
death
- फोटो : istock
विस्तार
अकबराबाद तिराहे के पास बाइक से हुई टक्कर में स्कूटी पर सवार हैंडीक्राफ्ट कारोबारी अकील सैफी (48) गिर गए। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ग्राम चमरावाला निवासी 25 वर्षीय सोनू और 27 वर्षीय दीपक शनिवार की रात्रि करीब दस बजे अपनी मोटरसाइकिल से नगीना आ रहे थे। अकबराबाद तिराहे के पास सामने से स्कूटी पर आ रहे मोहल्ला नूरसराय निवासी हैंडीक्राफ्ट कारोबारी अकील सैफी से उनकी टक्कर हो गई। तीनों सड़क पर गिरकर घायल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान सड़क पर निकल रही ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आने से अकील सैफी की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दोनों घायलों को नगीना सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।