फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagina Clean Survey 2021

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में प्रथम आने की कवायद तेज

Thu, 04 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Nagina Clean Survey 2021
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में प्रथम आने की कवायद तेज
विज्ञापन

नगीना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर पालिका परिषद नगीना को सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए पालिका कर्मचारियों ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है।
बुधवार को स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन की टीम ने नगर में अलग-अलग मोहल्लों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को लेकर स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन ने नगर पालिका परिषद नगीना को नंबर वन रैंक दिलाने के लिए स्लोगन के माध्यम से लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने एक नया सवेरा लाएंगे पूरे भारत को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। अब हमने यह ठाना है, नदियों को बचाना है, क्लीन सिटी ग्रीन सिटी यही हैं मेरी ड्रीम सिटी। गंगा जल अमृत के सामान है, इसे स्वच्छ रखे सहित कई स्वच्छता संदेश व स्लोगन के द्वारा लोगों को जागरूक किया। चेयरपर्सन पति शेख खलीलुर रहमान, पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा ने भी लोगों से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। कंपनी के डायरेक्टर विजय शंकर राय, मुरली मनोहर राय ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर कंपनी के सदस्य विजय प्रकाश, एससी राय, राम नरेश राय, विजय चौधरी, डॉक्टर नरेंद्र कुमार, कपिल कुमार, अशोक वर्मा, नरेश सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed