{"_id":"66b63bc3473a6c713c05b8f3","slug":"nagina-chandrashekhar-said-in-parliament-make-nagina-airport-fulfill-the-dream-of-the-poor-2024-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगीना : संसद में बोले चंद्रशेखर, नगीना में बनाओ एयरपोर्ट, गरीब का सपना पूरा करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगीना : संसद में बोले चंद्रशेखर, नगीना में बनाओ एयरपोर्ट, गरीब का सपना पूरा करो
Fri, 09 Aug 2024 09:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 09 Aug 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
संसद में बजट पर चर्चा करते सांसद चंद्रशेखर।
- फोटो : सोशल मीडिया
आसपा प्रमुख व नगीना सांसद चंद्रशेखर ने संसद में अपने लोकसभा क्षेत्र नगीना के लिए एयरपोर्ट बनवाने का मुद्दा उठाया। नगीना की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पायलट ट्रेनिंग स्कूल खोले जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
संसद में सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री का कथन है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज में सफर कर सकेगा। लेकिन वर्तमान परिवेश में यह संभव होता नहीं दिख रहा है। हवाई जहाज का सफर इतना महंगा हो गया है कि गरीब व्यक्ति का उसमें सफर करने का सपना आज भी सपना बना हुआ है। सरकार को इस बात पर विचार करना चाहिए कि देश के गरीब लोग भी हवाई जहाज में सफर कर सकें। उन्होंने नगीना में एयरपोर्ट बनाए जाने की मांग की।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पंजाब में अपने भाषण के दौरान जालंधर के आदमपुर में स्थित एयरपोर्ट का नाम संत गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की बात कही थी लेकिन यह वायदा आज तक पूरा नहीं हो सका है।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पंजाब में अपने भाषण के दौरान जालंधर के आदमपुर में स्थित एयरपोर्ट का नाम संत गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की बात कही थी लेकिन यह वायदा आज तक पूरा नहीं हो सका है।