फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagar Panchayat Jalalabad: Jalalabad's own government started in the deployment of the administrator

नगर पंचायत जलालाबाद : प्रशासक की तैनाती में शुरू हुई थी जलालाबाद की अपनी सरकार

Sun, 11 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Jalalabad: Jalalabad's own government started in the deployment of the administrator
नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र का मुख्यद्वार। - फोटो : NAZIBABAD
अशरफ अली
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद का ऐतिहासिक महत्व है। नवाब नजीबुद्दौला ने शुरुआती दौर में जलालाबाद क्षेत्र को ही कर्मस्थली बनाया था। जलालाबाद नगर पंचायत वर्ष 1979 में अस्तित्व में आई थी, लेकिन आठ वर्ष बाद पंचायत को पहला अध्यक्ष मिला।
नगर पंचायत जलालाबाद की शुरुआत दिलचस्प रही। नगर पंचायत चार सितंबर 1979 को अस्तित्व में आई, लेकिन शुरुआती दौर में कई साल तक जलालाबाद की बागडोर प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों में रही। जलालाबाद को पहला अध्यक्ष 28 नवंबर 1988 को मिला। नगर पंचायत जलालाबाद के पहले प्रभारी अधिकारी डीडी थपलियाल चार सितंबर 1979 से 11 अप्रैल 1981 तक रहे।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में जलालाबाद वासियों को जल्द अध्यक्ष मिलने की संभावना थी, लेकिन समय बीतता रहा और नगर पंचायत के प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्यकाल बदलता रहा। नगर पंचायत जलालाबाद के लिए सीपी सिंह मिश्रा 11 अप्रैल 1981 से 31अप्रैल 1983 तक, रमेश चंद त्यागी 31 अप्रैल 1983 से 31 जुलाई 1984 तक, रमाशंकर 31 जुलाई 1984 से 20 जून 1986 तक और एसडीएम देवेंद्र सिंह 20 जून 1986 से 11 नवंबर 1988 तक जलालाबाद के प्रभारी अधिकारी पद पर नियुक्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने नगर पंचायत जलालाबाद में अध्यक्ष पद के चयन का दौर वर्ष 1988 शुरू किया। नगर पंचायत जलालाबाद के पहले अध्यक्ष बनने का श्रेय खलील अहमद राइन को मिला। खलील अहमद राइन 28 नवंबर 1988 से 18 जनवरी 1994 तक अध्यक्ष रहे। पहले कार्यकाल के तत्काल बाद तत्कालीन एसडीएम सर्वजीत राम 19 जनवरी 1994 से एक दिसंबर 1995 तक जलालाबाद के प्रभारी अधिकारी रहे। नगर पंचायत जलालाबाद के प्रभारी अधिकारी यानि प्रशासक का दौर कई बार चला। एसडीएम अविनाश सिंह दो दिसंबर 2005 से 16 नवंबर 2006 तक, नरेंद्र सिंह तीन दिसंबर 2011 से 15 जुलाई 2012 तक और सीमा रानी 20 जुलाई 2017 से 11 दिसंबर 2017 तक प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्यरत रही।
जलालाबाद के ये रहे अध्यक्ष
नगर पंचायत जलालाबाद से खलील अहमद राईन दो बार 28 नवंबर 1988 से 18 जनवरी 94 तक, 17 नवंबर 2006 से दिसंबर 2011 तक, खलील अहमद राईन की पत्नी शकीला खातून एक दिसंबर 1995 से 30 नवंबर 2000 तक अध्यक्ष रही। याकूब राईन एक दिसंबर 2000 से एक दिसंबर 2005 तक और 17 जुलाई 2012 से 19 जुलाई 2017 तक दो बार नगर पंचायत जलालाबाद के अध्यक्ष रहे। सायरा अंसारी 12 दिसंबर 2017 से जलालाबाद की मौजूदा अध्यक्ष हैं।
जलालाबाद पंचायत 13 वार्डों में संचालित
नगर पंचायत जलालाबाद में वर्तमान में 13 वार्ड संचालित हैं। वर्ष 2000 में कचहरी सराय और महल सराय से वार्ड राईयान और प्रेम नगर को काटकर वार्ड इस्लामनगर बनाया गया था।

वर्तमान में 17,923 मतदाता सूचीबद्ध
नगर पंचायत जलालाबाद के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए 17,923 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 9,238 पुरुष और 8,685 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed