फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NA

Bijnor News: पुलिस की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में नीरज ने झटका गोल्ड

Thu, 12 Jan 2023 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
NA
बिजनौर में महिला सिपाही नीरज चौधरी को सम्मानित करते एसपी दिनेश सिंह।
- बिजनौर लौटने पर एसपी ने महिला सिपाही नीरज चौधरी को किया सम्मानित
विज्ञापन

- अलीगढ़ की रहने वाली महिला कांस्टेबलनीरज बिजनौर में है तैनात
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर।
महाराष्ट्र में हुई ऑल इंडिया पुलिस कलस्टर चैम्पियनशिप में बिजनौर पुलिस की ओर से महिला सिपाही नीरज चौधरी ने गोल्ड हासिल किया है।
बुधवार को एसपी दिनेश सिंह और एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने शहर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही नीरज चौधरी को सम्मानित किया है। बता दें कि नीरज चौधरी ने पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित ऑल इण्डिया पुलिस कलस्टर चैम्पियनशिप 2022 में यूपी पुलिस की ओर से हिस्सा लिया। जिसमें नीरज ने पावर लिफ्टिंग की 63 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया। एसपी ने इस खिलाड़ी सिपाही को बधाई दी और स्पोर्ट ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।
नीरज चौधरी मूलरुप से अलीगढ़ के गांव तोछीगढ़ की रहने वाली हैं। नीरज चौधरी ने अमर उजाला को बताया कि उनके पिता परमाल सिंह ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नीरज चौधरी खेलों मेें पदक जीतती रही हैं। साल 2018 में पुलिस में भर्ती होने के बाद बिजनौर में नीरज को तैनाती मिली। पुलिस में आने के बाद भी नीरज ने खेलों से अपने लगाव को कम नहीं होने दिया। कक्षा दसवीं से ही नीरज खेलों भाग लेती रही है।
विज्ञापन

चक्का फेंक में भी बना चुकी हैं रिकार्ड
पावर लिफ्टिंग में पहली बार ही नीरज ने जोर आजमाया और गोल्ड झटक लिया। नीरज ने तीन इवेंट में 300 किग्रा भार उठाया। इससे पटियाला में 2020 में हुई इंडिया पुलिस एथलेटिक्स में नीरज ने चक्का फेंक में रिकार्ड तोड़ दिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से खेलते हुए नीरज ने 41 मीटर चक्का फेंका था जबकि इससे पहले यह रिकार्ड सिर्फ 19 मीटर का ही था। तब बेस्ट सिक्स में शामिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी से पहले भी झटक चुकी हैं पदक
नीरज चौधरी पुलिस में आने से पहले भी खेलों में हिस्सा लेती रही हैं। उन्होंने तीन ओपन नेशनल और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में चार बार हिस्सा लेकर पदकर अपने नाम किए। नीरज का अब पुलिस की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed