फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   My heart is so full of sorrow, my hair has turned white in 19 years.

Bijnor News: दिल ऐसे मुबतला है तेरे मलाल में, जुल्फे सफेद हो गईं 19 साल में

Sat, 21 Sep 2024 04:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
My heart is so full of sorrow, my hair has turned white in 19 years.
ऑल इंडिया मुशायरे में शायरों ने कलाम पेश कर समां बांध दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नुमाइश में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में शायरों ने कलाम पेश कर समां बांध दिया। हिमांशी बाबरा ने ‘दिल ऐसे मुबतला है तेरे मलाल में, जुल्फे सफेद हो गईं 19 साल में’...सुनाकर वाहवाही लूटी।
बृहस्पतिवार की देर शाम करीब नौ बजे सांसद चंदन चौहान, पालिका चेयरपर्सन इन्दिरा सिंह, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, डॉ. सूर्यमणि रघुवंशी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण सिंह देशवाल एड, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, ईओ विकास कुमार, नीरज चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मुशायरे का आगाज इम्तियाज अजहर की नात ए पाक से हुआ। मणिका दुबे ने अपनी प्रसिद्ध गज़ल शहर के शोर में वीरानियां हैं, यहां तुम हो मगर तन्हाइयां हैं... सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

मशहर आफरीदी ने कहा कि जमीं पर घर बनाया है मगर जन्नत में रहते हैं, हमारी खुशनसीबी है कि हम भारत में रहते हैं। महशर आफरीदी, इकबाल अशहर, डॉ. नवाज देवबंदी और अबरार काशिफ को भी खूब सुना गया। अबरार काशिफ की नज़्म मुखातिब है बंदे से परवरदिगार सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदीम फर्रुख ने संचालन किया। मुशायरे में खुर्रम सुल्तान, खुर्शीद हैदर मुजफ्फरनगरी, अबूजर नवेद, मैराज बिजनौरी, सैयद अहमद, इम्तियाज अजहर, महनाज स्योहारवी आदि ने भी अपने कलाम पर वाहवाही लूटी।

हास्य के शायर सज्जाद झंझट व कलीम समर ने श्रोताओं को खूब हंसाया। मुशायरा कन्वीनर मरगूब रहमानी, आरिफ गांधी, जुल्फिकार बेग उर्फ बेबी, अफसाना ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed