{"_id":"5dcda1798ebc3e54bc04759b","slug":"muzaffarnagar-s-team-wins-in-cricket-match-bijnor-news-mrt453613034","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच में मुजफ्फरनगर की टीम रही विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच में मुजफ्फरनगर की टीम रही विजयी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट मैच में मुजफ्फरनगर की टीम रही विजयी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 एक दिवसीय क्रिकेट मैच में मुजफ्फरनगर स्टेडियम की टीम ने बिजनौर स्टेडियम की टीम को हराकर पांच रनों से जीत हासिल की।
बृहस्पतिवार को आयोजित एक दिवसीय अंडर-14 क्रिकेट मैच में बिजनौर और मुजफ्फरनगर की क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरनगर की टीम ने 25 ओवरों में 137 रनों की पारी खेली। बल्लेबाज में मुकुल कुमार ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिजनौर की टीम 23 ओवरों में 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिजनौर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आदर्श ने 21 रन बनाए। वहीं बालिग में मुजफ्फरनगर की टीम से सरूर ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट झटके। बिजनौर की ओर से मानवी ठाकुर ने भी चार ओवरों में 15 रन देकर दो विकेट लिए। इस प्रकार मुजफ्फरनगर की टीम ने बिजनौर की टीम पर पांच रनों से जीत हासिल कर मैच अपने नाम किया।