फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Muzaffarnagar and Uttarakhand depot buses collide on Highway 74 in Bijnor and 10 passengers injured

Accident in Bijnor: दो बसों में भीषण भिड़ंत, यात्रियों में मची चीख-पुकार, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 12 Aug 2023 06:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Aug 2023 06:56 PM IST
सार

Accident in Bijnor : उत्तराखंड रूद्रपुर डिपो और मुजफ्फरनगर डिपो बस में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Muzaffarnagar and Uttarakhand depot buses collide on Highway 74 in Bijnor and 10 passengers injured
बिजनौर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के शेरकोट में हाईवे-74 पर घोसियोवाला के मोड़ के पास उत्तराखंड रूद्रपुर डिपो और मुजफ्फरनगर डिपो की बस में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को धामपुर सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। एक यात्री को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। 

विज्ञापन


वहीं, हादसे के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने लोगों के सहयोग से बसों की खिड़कियों को काटकर किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। बेहोशी के कारण दोनों बसों के चालकों के नामों का पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद हाईवे-74 पर उस समय हादसा हो गया, जब उत्तराखंड रूद्रपुर डिपो की बस नंबर यूके 08 पीए1653 धामपुर से काशीपुर की ओर जा रही थी और सामने से मुजफ्फरनगर डिपो की बस नंबर यूपी 78 एचएन 1076 अफजलगढ़ की ओर से धामपुर की ओर तरफ आ रही थी। हाईवे-74 पर गांव घोसियोवाला के मोड़ के पास दोनों में भयंकर टक्कर हो गई। दोनों बसों में सवार 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आने के कारण वह खुद की गंतव्य की ओर अन्य वाहनों से रवाना हो गए। 

लोगों का कहना है कि जैसे ही आसपास के लोगों ने बसों की टक्कर की धमाकेदार आवाज को सुनी तो वह मदद के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े पड़े। घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया। कुछ ही देर में एएसपी धर्म सिंह मार्छाल और एसओ किरनपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बसों में फंसे यात्रियों को किसी तरह से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: एक दौड़ देश के नाम:  प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- स्वर्णिम दौर है, इसी माटी से उठी थी आजादी की चिंगारी

विज्ञापन

बताया गया कि पुलिस ने दोनों बसों में सवार घायल लोगों को एंबुलेस से धामपुर सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में रुड़की निवासी श्रीचंद, काशीपुर निवासी अभिषेककुमार, हरेवली शेरकोट निवासी रामकुमार, रूद्रपुर निवासी विपिन, कागपुर मलूक निवासी जसपाल सिंह, नूरपुर फतियाबाद निवासी मुकेंद्र व चालक विशाल आदि शामिल है। इनमें से मुकेंद्र सिंह को चिंताजनक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: दंपती की हत्या: असुर और मिर्जापुर वेब सीरीज को देखकर की वारदात, यूट्यूब से सीखे पुलिस से बचने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed