फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Muslims should trust BJP government: Qasmi

UP : मुफ्ती शमून समी बोले- मुसलमानों को भाजपा सरकार पर करना चाहिए विश्वास, अपने समाज के लिए बताई ये अहम बात

Thu, 30 May 2024 07:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2024 07:07 PM IST
सार

Bijnor News : मुफ्ती शमून समी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुसलमानों को भाजपा सरकार पर विश्वास करना चाहिए। साथ ही कहा कि दूरियां खत्म करके विकास की मुख्य धारा में शामिल होना चाहिए।

विज्ञापन
Muslims should trust BJP government: Qasmi
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून समी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून समी ने कहा कि मुसलमानों को भाजपा सरकार पर विश्वास करना चाहिए और दूरियां समाप्त कर विकास की मुख्य धारा में शामिल होना चाहिए। उन्होंने पिछले 10 वर्षों का आकलन करने और दूरियां मिटा कर भाजपा के करीब आने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी बुधवार की दोपहर मोहल्ला फुलवाड में डॉक्टर खलीक अहमद कासमी से जामिया अरबिया रशीदया मदरसे में मिलने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मदरसे में पढ़ने वाले छात्र निर्धन और पिछड़े परिवारों से होते हैं, मगर बुद्धिमान होते हैं। सरकार ने मदरसे में पढ़ने वाले चार प्रतिशत बच्चों के लिए विशेष योजना बनाई है। मदरसे के विद्यार्थी विज्ञान, गणित और कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण करेंगे तो आगे बढ़कर देश व समाज का नेतृत्व कर सकेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पर मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझने और भाजपा का भय दिखाते रखने का आरोप भी लगाया। इस मौके पर मुफ्ती अवेश अकरम, मुफ्ती कफील, परवेज आदिल माही आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed