फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   musayre mein sunaye kalam

‘अफसोस तो ये है यहां भाई बंट गए’

Sat, 10 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
musayre mein sunaye kalam
वरिष्ठ शायर जफर रहमानी को सम्मानित करते स्थानीय कवि एवं शायर। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद। गरीबों के निवाले में हिस्सा मांगता है तू/तेरी फितरत तो मेरे गांव के प्रधान जैसी है... सरीखे दिल को छू लेने वाली रचनाओं से कवियों और शायरों ने भावविभोर किया। वरिष्ठ शायर जफर रहमानी को उर्दू अदब खिदमत के लिए शकील रहमानी एवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन


अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू की ओर से पारस पब्लिक स्कूल में कवि सम्मेलन और मुशायरा आयोजित किया गया। हाफिज शादाब ने नात-ए-पाक से मुशायरे का आगाज किया। शायर तय्यब जमाल ने फरमाया-हमें मकान के बंटने का गम नहीं, अफसोस तो ये है यहां भाई बंट गए..., मुजक्किर नजीबाबादी ने हर शब ए हयात में मां-बाप की दुआ, रंजो अलम से मुझको बचाती चली गई..., बेगराज यादव ने जिंदगी की रौनकें बस दोस्तों से दोस्त है, हर एक दोस्त ही गद्दार हो ऐसा नहीं होता..., सलीम मुल्तानी ने गरीबों के निवाले में हिस्सा मांगता है तू, तेरी फितरत तो मेरे गांव के प्रधान जैसी है... कलाम पेश कर झकझोरा।
विज्ञापन


शादाब जफर शादाब ने ये कैसे लोग हैं शादाब ये कैसा जमाना है, जिसे भी देखिए बस नोट के पीछे दीवाना है..., प्रमोद प्रेम ने  क्या है तन पर अगर उजाला है,  मन तो काला है, दिल भी काला है..., अख्तर मुल्तानी ने जरा आप ये सोचें मुझे क्या खुशी मिलेगी, ये जवान होते बच्चे जो नजर बदल  रहे हैं... कलाम पर खूब वाहवाही लूटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीजुद्दीन, सुहेल शहाब शम्सी, नौशाद शाद, फरहत जमा खां, कुमुद कुमार ने भी कलाम पेश किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ शायर जफर रहमानी को शकील रहमानी एवार्ड प्रदान किया गया। वसीम राजा, नबीहा फात्मा, हाफिज शादाब, रईस साइम, शिहाब अंसारी, तसलीम एडवोकेट, फहीम अहमद, अंजुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed