{"_id":"605f6ed98ebc3e8cbc560bed","slug":"murdered-youth-beaten-up-in-mirzapur-bijnor-news-mrt532010392","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में रंजिशन युवक की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में रंजिशन युवक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

चांदपुर। गांव मिर्जापुर में पुरानी रंजिश के चलते शराब के नशे में हुई मारपीट के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का दी गई। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है॥
शुक्रवार की रात करीब दस बजे गांव मिर्जापुर बेला निवासी 30 वर्षीय सौरभ उर्फ भीम घर के बाहर टहल रहा था। आरोप है कि गांव के ही चार लोगों की नशे में उधर आए। इसमें से एक की सौरभ से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ जाने पर आरोपी घर से लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। धारदार हथियार लगने से सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरभ को सीएचसी स्याऊ पहुंचाया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि मृतक के पिता शिवचरन की तहरीर पर गांव निवासी सुधीर, करूण, नरेश, खिलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।