फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder: Wife along with her lover murdered her husband, buried his body in the toilet pit

गिरफ्तार: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, शव शौचालय के गड्ढे में छिपाया, 21 वर्ष पहले हुई थी शादी

Wed, 07 Feb 2024 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Feb 2024 01:07 PM IST
सार

बिजनौर के धामपुर थानाक्षेत्र में गांव हकीमपुर मेघा निवासी महेंद्र सिंह चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस के अनुसार महेंद्र की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी।

विज्ञापन
Murder: Wife along with her lover murdered her husband, buried his body in the toilet pit
मृतक महेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर के धामपुर थानाक्षेत्र में गांव हकीमपुर मेघा निवासी महेंद्र सिंह चौहान(45) की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी और अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर कराई थी। पुलिस ने नौ दिन बाद महेंद्र के शव को महाराणा प्रताप स्कूल के शौचालय के गड्ढे से बरामद किया है। अनैतिक संबंध के विरोध में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसे को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी फरार है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि गांव हकीमपुर मेघा निवासी शिवचरण ने 30 जनवरी को धामपुर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र महेंद्र सिंह चौहान 29 जनवरी को लापता हो गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो प्रकाश में आया कि महेंद्र की पत्नी कमलेश के गांव तीबड़ी निवासी मनोज पुत्र राजपाल से अनैतिक संबंध थे। इसका महेंद्र विरोध करता था। इस पर कमलेश ने प्रेमी मनोज और उसके एक अन्य साथी के साथ मिलकर महेंद्र की हत्या करा दी और उसके शव महाराणा प्रताप स्कूल के शौचालय के गड्ढे में छुपा दिया। पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया।

पुलिस ने मनोज की निशानदेही पर मंगलवार शाम महेंद्र के शव को गटर से बरामद किया। हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल और उसके जले हुए कपड़े, मोबाइल भी बरामद किया। आरोपी कमलेश और उसके प्रेमी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

21 वर्ष पहले हुई थी शादी 
परिवार के लोगों ने बताया कि महेंद्र चौहान एक मिलनसार व्यक्ति था। उसकी गांव में किसी के पास से कोई रंजिश नहीं थी। महेंद्र और हत्यारोपी मनोज के खेत भी पासपास है। महेंद्र सिंह एक पुत्र और एक पुत्री है। उसकी 21 साल पहले नगीना थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी से कमलेश के साथ शादी हुई थी।

पुलिस को दो दिन से गुमराह कर रहा था मनोज 
हत्यारोपी मनोज पुलिस को दो दिन से गुमराह कर रहा था। मंगलवार को मनोज ने पुलिस को बताया था कि उसने महेंद्र के शव को हत्या करने के बाद बालावाली में गंगा में फेंक दिया है। पुलिस आरोपी मनोज को लेकर दिनभर बालावाली में महेंद्र के शव को बरामद करने का प्रयास करती रही थी।

विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्कूल में नौकरी करता था हत्यारोपी
एसपी ने बताया कि हत्यारोपी मनोज चौहान महाराणा प्रताप स्कूल में नौकरी करता था। उसने कुछ दिन पहले ही स्कूल से नौकरी छोड़ी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगालने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed