Murder in Bijnor: किशोर की हत्या, नग्न हालत में पड़ी मिली लाश, परिजनों ने जताई ये बड़ी आशंका
एक किशोर की हत्या कर दी गई। नग्न हालत में गंगा खादर के पास उसकी लाश पड़ी मिली। परिजनों ने कुकर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में मेला घूमने गए किशोर का शव नग्न हालत में गंगा खादर में पड़ा मिला। किशोर के साथ कुकर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी 13 वर्षीय किशोर बुधवार की शाम 7:00 बजे घर से मेले में घूमने के लिए गया। देर रात तक नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी। मोहल्ले वालों ने भी मिलकर किशोर को तलाश किया। गुरुवार सुबह लापता किशोर का शव विदुर कुटी गांव के पास गंगा खादर में वन विभाग की जमीन में नग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और मुंह से झाग निकल रहे थे। शव के पास ही दो जोड़ी चप्पल पड़ी मिलीं।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ अनिल कुमार और प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, पुलिस को दी गई तहरीर में दो युवकों पर शक जाहिर किया गया है। हालांकि अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवार वालों ने किशोर के साथ कुकर्म किए जाने के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। किशोर के शरीर पर चोट के निशान भी बने हुए थे।
यह भी पढ़ें: सीएचसी बना अखाड़ा: गर्भवती पत्नी की जांच कराने गए पति से मारपीट, मुर्गा भी बनाया, जानिए पूरा मामला
एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगी। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।