फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband beaten up at Community Health Center due to examination of pregnant wife in Sardhana Meerut

सीएचसी बना अखाड़ा: गर्भवती पत्नी की जांच कराने गए पति से मारपीट, मुर्गा भी बनाया, जानिए पूरा मामला

Thu, 04 Aug 2022 10:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Aug 2022 10:00 PM IST
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती पत्नी की जांच कराने गए पति के साथ मारपीट की। यही नहीं उसे मुर्गा भी बनाया गया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Husband beaten up at Community Health Center due to examination of pregnant wife in Sardhana Meerut
सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के सरधना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती की जांच कराने गए गांव भामौरी निवासी युवक के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने मारपीट कर मुर्गा बनाया। युवक ने स्वास्थ्य कर्मियों पर पत्नी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। बाद में जानकारी होने पर पहुंचे भामौरी के ग्रामीणों ने सीएचसी पर हंगामा किया। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हाथापाई की। इस बीच सीएचसी प्रभारी का लैपटॉप क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन


गांव भमौरी निवासी बिट्टू ने बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी की जांच कराने सीएचसी गया था। अस्पताल में जांच के दौरान ज्यादा समय लगा तो वह पत्नी को देखने महिला वार्ड में पहुंच गया। आरोप लगाया कि वार्ड में कोई कर्मचारी उसकी पत्नी के साथ अभद्रता कर रहा था। उसने वीडियो बनाने के लिए जेब से मोबाइल निकाला तो स्वास्थ्यकर्मी गुस्से में आ गए। सीएचसी प्रभारी की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। उसे मुर्गा बनाकर माफी भी मंगवाई गई। बाद में उसकी पत्नी के माफी मांगने पर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना के बाद बिट्टू ने ग्रामीणों को फोन कर बुला लिया। ग्रामीण सीएचसी प्रभारी से बात कर रहे थे। इसी दौरान संविदा पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी ने ग्रामीणों पर टिप्पणी कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने स्वास्थ्यकर्मी की पिटाई कर दी। देखते ही देखते प्रभारी चिकित्सक का कार्यालय अखाड़ा बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। शाम तक सीएचसी स्टाफ और ग्रामीणों के बीच तनाव बना रहा। घटना के बाद स्वस्थ्य कर्मियों ने हड़ताल कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ लाने वाले बाबू खान का दर्द: ...साहब मेरा तीन साल का मानदेय रोक दिया, SDM ने सुनी पूरी कहानी

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन कुमार का कहना है कि कुछ लोगों ने कार्यालय में हंगामा कर तोड़फोड़ की। मेरा लैपटॉप भी तोड़ दिया। मामले को लेकर तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed