फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder in Bijnor: Young man killed after kidnapping, went missing three days ago, body buried in the forest

Murder In Bijnor: अपहरण के बाद युवक की हत्या, तीन दिन पहले हुआ था लापता, जंगल में दफनाया शव

Thu, 09 Jan 2025 01:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 09 Jan 2025 01:29 PM IST
सार

Bijnor Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में तीन दिन पहले लापता युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मृतक युवक का शव जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Murder in Bijnor: Young man killed after kidnapping, went missing three days ago, body buried in the forest
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद के शेरकोट में तीन दिन पहले तहसील धामपुर से गायब हुए युवक प्रमोद(30) का शव जिला मुरादाबाद के थाना छजलैट के  गांव इस्माइलपुर से बरामद हुआ । मृतक युवक का मिलने से उसके परिजनों में कोहराम मचा  है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने प्रमोद का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को मुरादाबाद के जंगल में ले जाकर गहरे गड्ढे में दफन कर  दिया। छजलेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मृतक युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा दिया।
विज्ञापन


 

बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुरछिबरी निवासी  विजयपाल सिंह का पुत्र प्रमोद मंगलवार को बाइक से धामपुर तहसील गया था।लेकिन वापस नहीं लौटा था। प्रमोद की बाइक तहसील पर ही खड़ी मिली थी। काफी तलाश करने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं लग पाया था। प्रमोद के भाई  तेजेंद्र ने 8 जनवरी को शेरकोट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद परिजन खुद भी प्रमोद को तलाश करने में लगे थे। मृतक के भाई तेजेंद्र ने   बताया कि  पंकज पुत्र अजयपाल निवासी गांव चकोरी थाना कांठ ने उन्हें बताया कि उसने प्रमोद को गांव बालकिशनपुर निवासी विपिन व एक अन्य के साथ धामपुर में अल्हेपुर ब्लॉक के सामने वैगनआर कार में स्योहारा की ओर जाते देखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने विपिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा।  लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने सब  कुछ उगल दिया।पुलिस ने विपिन और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर बुधवार की देर रात छजलैट पुलिस की सहायता से मृतक का शव थाना छजलैट के ग्राम इस्माईलपुर के जंगल से बरामद कर लिया।हत्यारोपियों ने युवक की हत्या कर उसके शव को  गहरे गड्ढे में दबा दिया था।

यह भी पढ़ें: Meerut : पूर्व प्रधान की हत्या, कांपते होठों से बोले बच्चे- हमारे सामने ही दादी को मार डाला, हमें चाकू दिखाया

विज्ञापन

आरोपी विपिन ने पैसे लौटाने के बहाने से बुलाया था 
मृतक के भाई तेजेन्द्र ने बताया कि हत्या आरोपी नगर के एक राष्ट्रीय बैंक में कृषि कार्ड का काम करता था।उसके भाई के विपिन पर 60 हजार रुपये थे।विपिन ने ही पैसे लौटाने के बहाने फोन कर उसे बुलाया था।तथा उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed