फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder in Bijnor: Mahatma dead body found in garden

Murder in Bijnor: आम के बाग में मिला महात्मा का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 May 2023 01:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 May 2023 01:52 PM IST
सार

बिजनौर के नांगलसोती के गांव सराय आलम के आम के बाग में बनी कोठरी में रह रहे महात्मा का गुरुवार सुबह शव पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Murder in Bijnor: Mahatma dead body found in garden
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में महात्मा की हत्या से हड़कंप मच गया। यहां एक आम के बाग में बनी महात्मा का शव पड़ा मिला। सीओ के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महात्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने कई ग्रामीणों से पूछताछ की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव सराय आलम निवासी ओमप्रकाश का आम का बाग है। बाग में बनी कोठरी में उसकी सहमति से प्रतापगढ़ जिले के गोंडा तहसील के गांव बलीपुर निवासी महात्मा विजय चैतन्य करीब 10 वर्षों से रहता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: RAPIDX: दुहाई डिपो पहुंची दसवीं रैपिड रेल, जून में उद्घाटन की तैयारी, पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को बाग में महात्मा के दिखाई न देने कोठी का दरवाजा बंद होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचें और कोठरी का दरवाजा खोला।

पुलिस को कोठरी में महात्मा विजय चैतन्य का शव मिला। महात्मा का शव खुर्द-बुर्द स्थिति में था। बिजनौर से पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच पड़ताल की और कुछ नमूने भी लिए। 

सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में पुलिस ने महात्मा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। ग्रामीणों से पूछताछ कर अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed