फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Munshi Premchand's death anniversary celebrated

मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि मनाई

Sat, 08 Oct 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Munshi Premchand's death anniversary celebrated
बिजनौर के ग्राम शादीपुर में मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करते लोग? - फोटो : BIJNOR
मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन

कोतवाली देहात। मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। गांव शादीपुर स्थित विवेक पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुस्तकालय के व्यवस्थापक पंकज राठी ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने बेहद सरल भाषा में अपना साहित्य लिखा। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से जनता की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने सती प्रथा, विधवा विवाह तथा जाति धर्म के भेदभाव पर जमकर लिखा। मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखी गई कहानी सोजे वतन को अंग्रेजी हुकूमत द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था। उनके द्वारा लिखी गई कहानियां आज भी प्रासंगिक हैं। उनके रचित उपन्यास आज भी पूरे विश्व में पढ़े जाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नितिन मौर्य ने तथा संचालन रोहित कुमार ने किया। कार्यक्रम में विनीत मौर्य, देवेंद्र सिंह, अखिल गुप्ता, अनिकेत शर्मा, विकुल, लकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed