फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Munir was presented in the court under tight security

मुनीर को कड़ी सुरक्षा में अदालत में किया गया पेश

Tue, 07 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Munir was presented in the court under tight security
मुनीर को कड़ी सुरक्षा में अदालत में किया गया पेश
विज्ञापन

बिजनौर। एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना की हत्या के मामले में कुख्यात बदमाश मुनीर सोमवार को अपर सत्र न्यायधीश डॉ.विजय कुमार की कोर्ट में भारी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। इस मामले में तंजील अहमद का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ.राजेंद्र सैनी के बयान कोर्ट में दर्ज किए गए। चिकित्सक ने अपने बयान में तंजील अहमद की गोली लगने से हुई मौत की पुष्टि की है।

शासकीय अधिवक्ता अभिनव आनंद जंघाला के अनुसार एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजान की हत्या उस समय कर दी गई थी जब वे अपनी भतीजी की शादी में स्योहारा से अपने घर सहसपुर जा रहे थे। इस हत्याकांड में कुख्यात बदमाश मुनीर को, जो पीएनबी की कैशवैन से कैश लूटने सहित कई गंभीर आरोपों में नामजद है, अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस के अनुसार अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान सहसपुर निवासी मुनीर अपराध की दुनिया में कूद गया था। दिल्ली में रह रहे सहसपुर के ही एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद से उसकी मुलाकात हो गई थी। आरोप है कि वह तंजील अहमद की मदद से हथियार हासिल करता था। उसे तंजील अहमद से संरक्षण मिल रहा था। किसी बात पर डीएसपी तंजील अहमद और मुनीर के बीच खटपट हो गई, जिसके चलते मुनीर ने अपने सार्थियों के साथ मिलकर तंजील अहमद और उसकी पत्नी की हत्या कर दी थी। यह दोहरा हत्याकांड का मामला विचाराधीन है जिसमे सोमवार को कोर्ट में मुनीर को पेश किया गया। इस दौरान जजी में भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed