फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Munir pistol recovered from the hideout in Lucknow

मुनीर के लखनऊ ठिकाने से पिस्टल बरामद

Sat, 06 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 06 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Munir pistol recovered from the hideout in Lucknow
बदमाश मुनीर। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस ने एनआईए अफसर तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना के कातिल मुनीर से मर्डर में प्रयुक्त 32 बोर का पिस्टल और दो कारतूस लखनऊ में मुनीर के किराए के मकान से बरामद किए हैं। मुनीर तंजील मर्डर से पहले व फरारी के दौरान इस मकान पर अपने दो साथियों के साथ रहता  था। मुनीर को पुलिस लखनऊ से शुक्रवार को बिजनौर ले आई है। मुनीर से पुलिस रात में पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन

मुनीर को पिस्टल बरामद करने के लिए पुलिस बृहस्पतिवार को लखनऊ  लेकर गई थी। लखनऊ में मुनीर ने पुलिस को अपना ठिकाना बताया था। ठिकाने पर पिस्टल छिपाने की बात कही थी। शुक्रवार को पुलिस मुनीर को भारी सुरक्षा घेरे में लेकर बिजनौर आई। पुलिस के मुताबिक मुनीर से एनआईए अफसर तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना के मर्डर में इस्तेमाल किया 32 बोर का पिस्टल व दो कारतूस बरामद हो गए हैं। मुनीर लखनऊ के थाना मुंडवा के कल्याणपुर इलाके में मौलाना अकील के मकान में किराए पर रहता था। 3500 रुपये महीना पर मुनीर ने वहां कमरा ले रखा था। कमरे पर मुनीर के अलावा उसके दो साथी अदनान व सऊद भी रहते थे। अदनान मुनीर के साथ पकड़ा गया था। मुनीर लखनऊ में किराए के कमरे पर नवंबर 2015 से रहता था। तंजील व उनकी पत्नी का मर्डर करने के बाद भी मुनीर लखनऊ में अपने साथी सऊद के साथ इस कमरे पर रहा था। मुनीर के कमरे पर रहने की किसी को भनक नहीं थी। कोई काम करने का बहाना बनाकर मुनीर कमरे पर रह रहा था।  मौलाना अकील भी ये जानते थे कि किराए पर  रहने वाले युवक काम करने वाले हैं।  पुलिस के मुताबिक मुनीर के अलावा मौलाना अकील ने कई और कमरे युवकों को किराए पर दे रखे हैं। इन कमरों पर नौकरी करने व पढ़ने वाले युवक किराए पर रहते हैं। एसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह ने मुनीर से तंजील मर्डर में प्रयुक्त पिस्टल बरामद होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


अपनी ही गोली से मारा गया तंजील  
बिजनौर में  एनआईए अफसर तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना के कातिल मुनीर की मानें तो तंजील अहमद के अंडर वर्ल्ड से संबंध थे। तंजील अहमद की दी गईं गोलियां ही उसने तंजील के सीने में उतारी थीं। तंजील अहमद ने उसे एके 47 व 9एमएम के पिस्टल देने का वादा किया था, पर रकम लेने के बाद भी इन हथियारों को वह उसे नहीं दे पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड पर लिए मुनीर ने कई गहरे राज फाश किए हैं। मुनीर ने पुलिस को बताया कि तंजील अहमद के अंडर वर्ल्ड से संबंध थे। कई गलत काम करने वाले लोगों की तंजील अहमद मदद करते थे। तंजील अहमद ने उसे 28 से 30 9एमएम व अन्य बोर के कारतूस दिए थे। 9एमएम के ये कारतूस ही उसने तंजील अहमद के सीने में उतारकर उसका शरीर छलनी किया था। तंजील अहमद ने मुनीर को कारतूस देते वक्त कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन ये कारतूस ही उसकी मौत का कारण बनेंगे। दिल्ली, धामपुर व अन्य जगहों पर बैंकों से लूटी गई रकम का बड़ा हिस्सा भी उसने तंजील को दे रखा था। तंजील ने मुनीर को एके 47 व 9एमएम की पिस्टल देने का भी वादा कर रखा था। उसके बदले मुनीर से तंजील ने मोटी रकम ले रखी थी, पर तंजील ने उसे कोई हथियार नहीं दिया और न ही रकम वापस की। तब से वह तंजील से खुन्नस रखने लगा था। धामपुर लूट की मुखबिरी करने में उसने तंजील को ठिकाने लगाने की ठान ली थी और उसे मारकर ही दम लिया। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मुनीर ने तंजील द्वारा उसे कारतूस देने की बात कही है। इन कारतूसों से ही मुनीर ने तंजील को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed