{"_id":"56f6dcb54f1c1ba52ff14fc5","slug":"municipality-approves-the-proposal-at-the-meeting-of-the-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पर मुहर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक लेते चेयरमैन शेख कमरुल इस्लाम और सभासद।
- फोटो : अमर उजाला
शेरकोट में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित हुए। शनिवार को पालिकाध्यक्ष कमरूल इस्लाम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पालिका परिषद का वित्तीय वर्ष 2016, 2017 का अनुमानित बजट बोर्ड के समक्ष स्वीकृति के लिए पेश किया गया। दिसंबर से फरवरी 2016 तक के आयव्यय पर विचार किया गया। पालिका की सीमा में अंतर्गत भवन कर व जलकर प्रक्रिया को लागू करनेपर विचार विमर्श हुआ। नगर में ठंडे पानी की मशीनों की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई, दो ओवर हेड टैंकों की रंगाई-पुताई पर का प्रस्ताव पारित किया गया। सोलर लाइट लगने से शेष बची मस्जिद, मंदिर, मदरसे, धर्मशाला, स्कूल में शीघ्र संयंत्र लगाने का प्रस्ताव पास हुआ।
वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए कुल अनुमानित आय व व्यय का ब्यौरा बोर्ड के समक्ष रखा गया। बैठक में सभासद नितिन प्रकाश सैनी, शहजाद अली, नासिर प्रधान, अमजद, बरकत अहमद , आसिफ रहे। संचालन हरिराज सिंह ने किया।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए कुल अनुमानित आय व व्यय का ब्यौरा बोर्ड के समक्ष रखा गया। बैठक में सभासद नितिन प्रकाश सैनी, शहजाद अली, नासिर प्रधान, अमजद, बरकत अहमद , आसिफ रहे। संचालन हरिराज सिंह ने किया।
विज्ञापन