फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipal President ended the dispute between the colonists and the lawyers

Bijnor News: पालिकाध्यक्ष ने खत्म कराया कॉलोनीवासियों-अधिवक्ताओं का विवाद

Sun, 19 May 2024 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Municipal President ended the dispute between the colonists and the lawyers
धामपुर में मामला निपटने के बाद पालिकाध्यक्ष के साथ मौजूद  दुर्गाविहार कॉलानी के निवासी और अ​धिव
ग्रामीण न्यायालय के दुर्गा विहार कॉलोनी में संचालित होने के बाद बढ़ गया था विवाद
विज्ञापन

अधिवक्ता कॉलोनी वासियों के खिलाफ बिजनौर में चल रहे वाद को वापस लेंगे
अब कॉलोनी के लोग भी वकीलों से किसी प्रकार का विरोध नहीं करेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। दुर्गा विहार कॉलोनी के निवासियों और अधिवक्ताओं के बीच बस्तों को लेकर उपजे विवाद का शनिवार को पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद पटाक्षेप हो गया है। वार्ता के बाद अधिवक्ता कॉलोनी वासियों के खिलाफ बिजनौर में चल रहे वाद को वापस लेंगे। अब कॉलोनी के लोग भी वकीलों से किसी प्रकार का विरोध नहीं करेंगे।
बता दें कि ग्रामीण न्यायालय के दुर्गा विहार कॉलोनी में संचालित होने के बाद वकीलों ने जगह को घेर कर बस्तों को रखना शुरू कर दिया था। कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया था। शिकायत पर पुलिस ने अधिवक्ताओं के बस्तों सख्ती के साथ हटवा दिया था। इससे नाराज होकर अधिवक्ताओं ने दुर्गा विहार कॉलोनी के कुछ लोगों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कर दिए थे।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर दुर्गा विहार कॉलोनी के लोग पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह से मिले। रविवार को चौधरी रवि कुमार सिंह ने कैंप कार्यालय पर दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की। दोनों पक्षों में सहमति करा कर मामले को निपटवा दिया। इस सहमति के बाद अब अधिवक्ता दुर्गा विहार कॉलोनी के लोगों को परेशान नहीं करेंगे । जो केस किए गए है, वे वापस लिए जाएंगे। इस मौके पर अधिवक्ता अनिल शर्मा एडवोकेट, इशरत एडवोकेट, गुड्डू एडवोकेट एवं कॉलोनी वासियों की ओर से पंडित राजेंद्र वशिष्ठ, शैलेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed