फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipal garbage polluting the Ganges river

गांगन नदी को दूषित कर रहा नगरपालिका का कूड़ा

Wed, 05 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Municipal garbage polluting the Ganges river
नहटौर-धामपुर मार्ग पर गांगन नदी के किनारे डाले गए कूड़े के ढेर। - फोटो : BIJNOR
गांगन नदी को दूषित कर रहा नगरपालिका का कूड़ा
विज्ञापन

नहटौर। नहटौर-धामपुर मार्ग पर गांगन नदी के किनारे पालिका की ओर से डाले जा रहे कूड़े के ढेरों से फैली बदबू से निकलना दूभर हो रहा है। कूड़े के ढेरों से गांगन नदी का पानी भी प्रदूषित हो रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी देखकर भी अनदेखा करके मार्ग से गुजर जाते हैं। नागरिकों ने जांच की मांग की है।

नगर पालिका द्वारा नहटौर -धामपुर मार्ग पर गांगन नदी के किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। इसकी बदबू से आम आदमी का निकलना मुश्किल हो जाता है। नागरिक संजीव कुमार, रोहित कुमार, अफसर अहमद, इसरार अहमद, कपिल कुमार आदि का कहना है कि गांगन नदी के किनारे कूड़े के ढेर से गंदगी फैल रही है। इसके अलावा बारिश के दौरान कूड़े के ढेरों से गंदा पानी निकलकर गांगन नदी में पहुंच रहा है। यह गंदा पानी गांगन नदी के जलीय जीवों के लिए खतरा बना हुआ है। कई बार नदी में मछली आदि जलीय जीवों बेहोश तक होकर तड़पकर मर तक जाते हैं। पालिका व अन्य अधिकारी सब कुछ देखकर भी अनजान बने हुए हैं। प्रदूषण विभाग भी इस ओर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। मार्ग पर फैली गंदगी का आलम इस कदर हैं कि कूड़े के ढेर पक्की सड़क के किनारे तक डाले जा रहे हैं। बदबू के कारण पैदल आदमी से निकला नहीं जा रहा है। नागरिकों ने डीएम से जांच की मांग की है। अधिशासी अधिकारी धर्मदेव का कहना है कि मार्ग से जेसीबी लगाकर कूड़े के ढेरों को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed