{"_id":"6453fe625f6c28487d0d4aa4","slug":"municipal-elections-voters-decision-sealed-in-ballot-boxes-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-2648-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: निकाय चुनाव - मतपेटियों में बंद हुआ मतदाताओं का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: निकाय चुनाव - मतपेटियों में बंद हुआ मतदाताओं का फैसला
Fri, 05 May 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
- चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम में जमा कराई गईं मतपेटियां, रहेगी कड़ी निगरानी
- देर शाम तक चला मतपेटी जमा कराने का सिलसिला
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। चुनाव खत्म होने के साथ ही निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। अब 13 मई को मतगणना होने के बाद ही मालूम पड़ेगा कि किसके सिर पर जनता ने ताज बांधा है। वहीं, मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। मतगणना होने तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक मतदान हुआ। मतदान के बाद उम्मीदवारों के एजेंट की मौजूदगी में मतपेटियों को सील किया गया। जिसके बाद पोलिंग पार्टियां रवाना होकर बिजनौर में आरजेपी इंटर काॅलेज पहुंचीं। जहां मतपोटियों को जमा कराया गया, इसके बाद ही पोलिंग पोर्टियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि सदर तहसील की मतपेटियां आरजेपी इंटर कॉलेज में जमा की गई हैं।
तहसीलवार निकायों के स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। निकाय चुनाव की मतगणना चार मई को होनी है। मतगणना के बाद ही चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होगी। बता दें कि इस बार मतदाताओं ने बड़ी खामोशी के साथ मतदान किया है। उधर, उम्मीदवारों के समर्थक अपने पक्ष में समीकरण होने का दावा करते हुए जीत पक्की मान रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों और पुलिस फोर्स की तैनाती स्ट्रांग रूम पर रहेगी।