{"_id":"638e3f47aefec916493d779d","slug":"municipal-elections-officers-visited-the-booths-and-reviewed-bijnor-news-mrt616535665","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : अफसरों ने बूथों का दौरा कर लिया जायजा, अब चुनाव की तारीख का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : अफसरों ने बूथों का दौरा कर लिया जायजा, अब चुनाव की तारीख का इंतजार
Tue, 06 Dec 2022 08:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 08:00 PM IST
सार
निकाय चुनाव अपडेट : बिजनौर में अफसरों ने बूथों का दौरा कर जायजा लिया। अब सिर्फ चुनाव की तारीख का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
बिजनौर में निकाय चुनाव के लिए बूथों के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : BIJNOR
विस्तार
बिजनौर जनपद में निकायों के वार्ड और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी चुनावों की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में अफसरों ने बूथों का दौरा का जायजा लिया। जिन्होंने शहरी मतदान केंद्रों की स्थिति पर गौर किया।
विज्ञापन
एसडीएम सदर मोहित कुमार और सीओ अनिल कुमार ने बिजनौर शहर में कई बूथों का निरीक्षण किया। जिन्होंने मतदान केंद्रों और बूथों की भौगोलिक स्थिति, आसपास की आबादी, बूथों पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं समेत अन्य जानकारियों को जुटाया। बूथ पर बिजली, पानी शौचालय आदि के बारे में भी जानकारी पुख्ता की गई। साथ ही बूथों की श्रेणी को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद मंडावर में दोनों ही अफसरों ने बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही बिजनौर शहर में सोमवार की शाम पुलिस ने पैदल मार्च किया।
यह भी पढ़ें: मेरठ: MJMC टॉपर वंशिका को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मुस्कान को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक
विज्ञापन
12 दिसंबर तक धारा 144 लागू
जिले में नगर निकाय चुनाव, परीक्षाओं और राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए 12 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसका उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज