फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MP Ramesh Bidhuri counted the achievements of the central government

Bijnor News: सांसद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

Tue, 06 Jun 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 06 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
MP Ramesh Bidhuri counted the achievements of the central government
धामपुर में पत्रकारों से वार्ता करते दिल्ली भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी। साथ स्वतंत्र प्रभारी मंत्र
- बाेले रमेश बिधूड़ी - आज भारत का विश्व में डंका बज रहा है
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। दिल्ली से भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर उपलब्धियाें को गिनाया। कहा कि आज भारत का विश्व में डंका बज रहा है। विकास के मामले में इन नौ सालों में इतना काम हुआ है कि गैर भाजपा दलों की सरकारें 70 सालों में नहीं कर सकीं। उन्होंने जनता को फिर से 2024 में बहुमत से सरकार बनाने के लिए प्रेरित किया।
बगैर नाम लिए सांसद ने कहा कि 2004 से 2014 तक विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार और घोटाला हुआ, लेकिन इन नौ सालों में तलाश करने के बाद एक भी घोटाला सामने नहीं आया है। कहा कि देश में केंद्र सरकार ने बेरोजगारी को दूर किया है। मुद्रा लोन देकर देश में करीब 39 करोड़ लोगों को रोजगार से जोड़ा है। 12 करोड़ लोगों को उनके घर नल से जल पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि, आवास योजना आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

यूपी में 20 सालों से संविदा पर नौकरी कर शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व अन्य कर्मचारियों के स्थायीकरण का मुद्दा उठाया तो सांसद ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस मुद्दे को गंभीरता से उठा कर निदान कराया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक अशोक राणा, पूर्व सांसद डाॅ. यशवंत सिंह, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मिकी, महेंद्र धनौरिया, लीना सिंघल, नीरज प्रताप सिंह आदि रहे। इसके बाद वह प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल होने चले गए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मिकी ने की। संचालन राघव शरण गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed