फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MP raised the issue of income limit of SC, ST in Lok Sabha

धामपुर: सांसद ने अनुसूचित जाति, जनजाति की आय सीमा के मुद्दे को लोकसभा में उठाया

Fri, 11 Aug 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 11 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
MP raised the issue of income limit of SC, ST in Lok Sabha
गिरीशचंद्र सांसद बसपा नगीना लोकसभा क्षेत्र । स्त्रोत सांसद प्रतिनि​धि
धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद्र ने अनुसूचित जाति व जनजाति से मामले को लोकसभा में उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब सवर्ण समाज की वार्षिक आय सीमा आठ लाख रखी गई थी। उसी तरह एससी-एसटी वर्गों के विकास से संबंधित आय सीमा आठ लाख वार्षिक ही कर देनी चाहिए। उन्होंने एससी-एसटी वर्गों के विकास में बाधा बनी आय सीमा को तुरंत भारत सरकार की सभी योजनाओं से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश के कर्णधार नेताओं ने दलित समाज को आजादी मिलने के 10 सालों के अंदर उनके सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के द्वारा सामान्य वर्गों के बराबर लाने का वायदा किया था। परंतु आज आय सीमा का बंधन लगा एससी-एसटी वर्ग के विकास कार्यों में बाधा डाल दी गई है। आज केवल पांच प्रतिशत लोगों की ही स्थिति सुधर पाई है। जबकि 95 प्रतिशत लोग आज भी दो समय का भोजन जुटाने की स्थिति में नहीं है।

सवर्ण समाज के लिए आय सीमा आठ लाख रुपये और एससी-एसटी वर्गों के लिए आय सीमा तीन लाख है। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी आय सीमा के कारण किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा सकते। उन्होंने एससी-एसटी वर्गों के विकास में बाधा बनी आय सीमा को तुरंत भारत सरकार की सभी योजनाओं से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed