{"_id":"5e6931098ebc3eeb0e65dd07","slug":"mp-maluk-nagar-questioned-the-railway-minister-bijnor-news-mrt473139165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने 11 वीं बार रेलमंत्री से किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने 11 वीं बार रेलमंत्री से किए सवाल
विज्ञापन

बिजनौर। सांसद मलूक नागर ने रेल मंत्री से सवाल पूछा कि दशकों से लंबित चली आ रही दिल्ली से उत्तराखंड वाया हस्तिनापुर, बिजनौर होकर रेलगाड़ी शुरू करने और देहरादून से दिल्ली के लिए निजी रेलगाड़ी वाया हस्तिनापुर-बिजनौर होकर चलाने और निजी रेलगाड़ी ‘तेजस‘ की तरह अन्य रेलगाड़ियों द्वारा लाभ नहीं कमाने के क्या कारण है। रेल मंत्री ने बिंदुवार जवाब दिया।
सांसद मलूक नागर ने अपने संसदीय क्षेत्र की रेलवे से संबंधित मांगों को अब तक 11वीं बार उठा चुके हैं। सांसद ने रेल मंत्री से सवाल पूछा कि क्या सरकार का विचार देहरादून से दिल्ली के लिए निजी रेलगाड़ी शुरू करने का है। उन्होंने कहा कि देहरादून-दिल्ली के बीच किसी भी प्रकार की निजी गाड़ी के परिचालन की कोई योजना नहीं है, जबकि विभिन्न अखबारों में पिछले दिनों देहरादून से दिल्ली तक तेजस रेलगाड़ी चलाने से संबंधित खबरें छपी थी। रेल मंत्री का बयान आया था कि तेजस रेलगाड़ी देहरादून से दिल्ली के बीच शुरू करा दी जाएगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या रेल मार्ग में हस्तिनापुर और बिजनौर स्थानों को शामिल करने की योजना है। जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि हस्तिनापुर और बिजनौर के रास्ते उत्तराखंड तक स्टेशनों को कनेक्ट करते हुए दिल्ली क्षेत्र से अतिरिक्त गाड़ी शुरू करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। तेजस रेलगाड़ी शुरू होने के पहले ही महीने में 70 लाख रुपये कमाने की खबर मीडिया में तेजी से फैली थी, जबकि रेल मंत्री ने सिर्फ सात लाख 73 हजार रुपये कमाने की बात कही। सांसद ने कहा कि बिजनौर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मांग पर हस्तिनापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर से सीधी रेलगाड़ी दिल्ली के लिए चलाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन इस ओर सरकार कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है।