फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MP Chandrashekhar furious over the slow pace of construction of Kalakhedi underpass

Bijnor News: कालाखेड़ी अंडरपास निर्माण की धीमी गति पर भड़के सांसद चंद्रशेखर

Fri, 17 Jul 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
MP Chandrashekhar furious over the slow pace of construction of Kalakhedi underpass
नगीना। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे नगीना में कालाखेड़ी रेलवे फाटक पर अधूरे पड़े अंडरपास का निरीक्षण करने पहुंचे। सांसद ने वहां मौजूद कर्मचारियों के समक्ष अंडरपास के अधूरे पड़े कार्य पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस मामले की शिकायत एक बार फिर रेल मंत्री से करने की बात कही है। सांसद ने अंडरपास का कार्य देख रहे इंजीनियर से जब कार्य की धीमी गति के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, इस पर सांसद नाराज हो गए। उन्होंने वहां मौजूद इंजीनियर से जब कार्य की प्रगति के बारे में बारीकी से जानकारी करनी चाही तो उसके खराब व्यवहार पर उन्होंने उसे जमकर फटकारा। उन्होंने इस मामले की शिकायत मंडल रेल प्रबंधक व रेल मंत्री से करने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि नगीना में करीब डेढ़ साल से अधूरे पड़े अंडरपास के कार्य व कोतवाली मार्ग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के नहीं बनाए जाने के मामले को वह इस बार संसद में प्रमुखता से उठाएंगे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन, रोहित सागर, दीपक कुमार, परवेज पाशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed