फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Moving bus on fire, passengers safe

चलती बस में आग लगी, यात्री सुरक्षित

Tue, 01 Nov 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 01 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Moving bus on fire, passengers safe
स्योहारा के बगवाड़ा गांव के पास बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
स्योहारा में रोडवेज की चलती हुई बस में अचानक आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस चालक की सूझबूझ से बस को रोक कर यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया। सूचना पर एक घंटा देर से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। 
विज्ञापन

बिजनौर डिपो की रोडवेज की बस मुरादाबाद से 11 बजे बिजनौर के लिए चली थी। 12.20 पर बस जैसे ही बस बगवाड़ा गांव के पास आई कि बस में से प्लास्टिक के जलने जैसी गंध आने लगी। बस चालक मुकेश ने बस को रोक दिया। बस में आग लगने का पता चलते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक और परिचालक ने यात्रियों को बस से नीचे उतारा। इतनी ही देर में बस के आगे और साइड में से आग की लपटे निकलने लगी। बस बगवाड़ा बस अड्डे के पास रुकी थी। आसपास के दुकानदार और स्थानीय निवासियों ने आग बुझाने के लिए मिट्टी आदि डाली लेकिन आग बढ़ती ही गई। देखते ही देखते बस जलने लगी। इस बीच पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए नगीना से फायर ब्रिगेड आई। उसने आग पर काबू पाया। परिचालक दिनेश ने बताया कि बस में 42 यात्री थे। सभी को बस में आग लगने से पहले ही बस से सुरक्षित उतार लिया गया था। चालक मुकेश कुमार ने बताया कि बस में आग वायरिंग में तकनीकी खराबी के कारण लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed