{"_id":"68a4cbefe39737d6df01586b","slug":"mother-son-and-a-seven-year-old-innocent-child-were-attacked-by-a-dog-bijnor-news-c-27-1-bij1007-157832-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मां-बेटे और सात साल के मासूम पर कुत्ते ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मां-बेटे और सात साल के मासूम पर कुत्ते ने किया हमला
Wed, 20 Aug 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
नहटौर के गांव चौहरा में कुत्तों के हमले में घायल महिला प्रियंका। संवाद
नहटौर। गांव चौहरा निवासी प्रियंका (25) पत्नी ओमवीर अपने दो वर्षीय पुत्र धीरज को साथ लेकर पड़ोस के गांव तरकौला रिश्तेदारी में जा रही थी। गांव चौहरा के बाहरी छोर पर मां के साथ जा रहे धीरज पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए प्रियंका कुत्ते से भिड़ गई। कुत्ते ने उसे भी काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। मां-बेटे की चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कुत्ते से बचाया।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ही देर पहले इस कुत्ते ने तरकौला निवासी गंभीर के सात वर्षीय पुत्र प्रेम पर हमला कर घायल कर दिया था। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।