फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother's statue immersed in simplicity

सादगी से हुआ मां की प्रतिमा का विसर्जन

Wed, 28 Oct 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mother's statue immersed in simplicity
बिजनौर में मां दूर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करते धर्मनगरी बंगाली कालोनी के श्रृद्घालु। - फोटो : BIJNOR
सादगी से हुआ मां की प्रतिमा का विसर्जन
विज्ञापन

बेगावाला। श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा का 50वां महोत्सव सादगी से मनाया गया। मां की प्रतिमाओं को नहर में विसर्जित किया गया।
22 अक्तूबर को पूजा अर्चना के बाद महोत्सव आरंभ हुआ था। सोमवार तक मां की पूजा-अर्चना सुबह और शाम की जाती थी। पूजा में पंडित के अलावा पांच लोग शामिल होते थे। इस बार मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन भी नहीं हुआ। पांच दिन चले महोत्सव का समापन सोमवार को हो गया। परंतु मंगलवार को बंगाली समाज के लोग प्रतिमाओं को विसर्जित करने को अशुभ मानते हैं। इसलिए बुधवार को नहर में विसर्जित किया गया। विसर्जन से पहले मां दुर्गा, सरस्वती, कार्तिकेय, गणेश, महिषासुर की प्रतिमाओं को धर्मनगरी, घासीवाला बंगाली कॉलोनी में ले जाया गया। बंगाली समाज के युवक एक दूसरे को रंग लगाते हुए चल रहे थे। इसके बाद विसर्जन किया गया। इस दौरान रमेश, नरेश, दीपक मंडल, तपनपाल, सुधीर, कमेटी अध्यक्ष संजय मजूमदार, पूर्व प्रधान रथेंद्र विश्वास, सावित्री हल्दर, बसंती आचार्य, पुजारी श्यामल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed