फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौ माह तक जुड़वां बेटियों को गर्भ में पालती रही मां, जन्मीं तो 20 दिन बाद ही कर डाली निर्मम हत्या

Sun, 22 Sep 2019 06:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Sep 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Mother murder her twin daughters in muzaffarnar district UP
बच्चियों की हत्या के बाद घर में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में रविवार को दो जुड़वां नवजात बच्चियों के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चियों के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। सख्ती से से पूछताछ हुई तो मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ। आगे जानें आखिर कैसे दो जुड़वां बेटियों को नौ माह तक अपने गर्भ में पालने के बाद मां ने जन्म के इक्कीसवें दिन उन्हें खुद ही उतार डाला मौत के घाट : -

Mother murder her twin daughters in muzaffarnar district UP
बच्चियों के पिता से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और बच्चियों की तलाश की। सख्ती से पूछताछ करने पर नाजमा ने खुद ही बच्चियों की हत्या करने का जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला नाजमा ने बताया कि उसने ही अपनी 20 दिन की दोनों मासूम बेटियों को तालाब में फेंक कर उनकी हत्या की।
 

Mother murder her twin daughters in muzaffarnar district UP
मौके पर मौजूद पुलिस व विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मौके पर ही पिता वसीम और मां नाजमा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी नाजमा की निशानदेही पर घर से कुछ ही दूरी पर एक तालाब से दोनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother murder her twin daughters in muzaffarnar district UP
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि ववसीम नशे का आदी है,जो काम नहीं करता। उनके करीब 2 साल का एक बेटा हसीन है। 20 दिन पहले नाजमा ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। तब से पति वसीम लगातार उसे दो बेटियां को जन्म देने का ताना देता रहता था। उन्होंने बताया कि वसीम काम नहीं करता था, जिसको लेकर नाजमा का उससे झगड़ा भी हुआ था। इसी से आहत होकर नाजमा ने रविवार सुबह दोनों मासूम बेटियों की तालाब में फेंक कर उनकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Mother murder her twin daughters in muzaffarnar district UP
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ जहां डॉटर्स डे पर पूरी दुनिया बेटियों पर गर्व कर रही है वहीं मासूम बेटियों की हत्या की घटना से हर कोई हैरत में है। एसपी सिटी ने बताया कि बेटियों की हत्या में दंपती हिरासत में है। दोनों मासूम बच्चियों के शव बरामद हो गए हैं। पहले पुलिस ने सूचना के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है, अब शव मिलने पर उस मुकदमे को ही हत्या में तरमीम किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed