फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother-in-law's bail plea canceled in Seema Dehaj murder case

Bijnor News: बिजनौर - सीमा देहज हत्याकांड में सास की जमानत याचिका निरस्त

Wed, 01 Feb 2023 08:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law's bail plea canceled in Seema Dehaj murder case
बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमपी सिंह ने सीमा दहेज हत्याकांड में मृतका की सास नीलम उर्फ निर्मला की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

थाना मंडावर के गांव फतेहपुर सभाचंद निवासी श्रवण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन सीमा की शादी मंडावर के मुकेश से पांच फरवरी 2016 को हुई थी। सीमा का पति मुकेश, जेठ दिवेश, जेठानी सीमा, ससुर कैलाशचंद, सास निर्मला कम दहेज लाने के लिए सीमा को प्रताड़ित करते थे। मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। 14 सितंबर 2022 को दिन में 11 बजे सीमा ने भाई सुरेंद्र को फोन पर बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। करीब शाम चार बजे अज्ञात व्यक्ति व्यक्ति ने बताया कि सीमा हत्या कर दी गई है। ससुराल वाले अंतिम संस्कार करने की फिराक में हैं। इस पर वह परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंचा। बहन सीमा की लाश कमरे की चारपाई पर पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed