फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother dies, son injured in road accident

सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल

Tue, 16 Jun 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mother dies, son injured in road accident
सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

धामपुर। कार और बाइक की टक्कर में वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंदिरा नगर कालोनी निवासी संदीप गहतोल ने बताया कि बाइक से जब वह अपनी 75 वर्षीय मां सौभाग्यवती देवी को डाक्टर के यहां से परीक्षण कराने के बाद घर लेकर आ रहे थे तो रास्ते में शेरकोट चुंगी के पास उनकी बाइक से कार टकरा गई। हादसे में उनकी मां की मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। लोगों ने आरोपी कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना में गई जान
कादराबाद। ग्राम पंचायत तुरतपुर की ग्राम प्रधान के पति के बड़े भाई की मुरादाबाद क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसका दूसरा साथी घायल हो गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव नबाबपुरा निवासी सतेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि उसके भाई ओमेंद्र सिंह सोमवार की सवेरे बाइक से अपने कटारमल निवासी रिस्तेदार विजेंद्र सिंह के साथ मुरादाबाद के गांव लदावली में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार देर सायं सात बजे के करीब वापस अपने घर लौटते समय छजलेट से पहले ही किसी वाहन की चपेट में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक चला रहे ओमेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा साथी घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed