फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother and sister committed suicide after son married his girlfriend in Bijnor news hindi

Bijnor: बेटे ने प्रेमिका को पहनाया मंगलसूत्र, आहत मां और बहन ने की आत्महत्या, खेत में मिले दोनों के शव

Sat, 16 Nov 2024 01:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 16 Nov 2024 01:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में एक और बड़ी वारदात हुई है। यहां मां और बेटी ने एक साथ आत्महत्या कर ली है। दोनों गुरुवार से लापता चल रहीं थीं। आगे पढ़ें आखिर क्यों मां और बहन ने उठाया ये खाैफनाक कदम?

विज्ञापन
Mother and sister committed suicide after son married his girlfriend in Bijnor news hindi
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में आज सुबह मंडावर थानाक्षेत्र में एक खेत में मां-बेटी के शव पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि मां और बेटी ने एकसाथ आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। बताया गया कि बेटे के प्रेमिका से शादी करने से नाराज मां और बेटी ने माैत को गले लगा लिया। बेटा अपनी प्रेमिका को लेकर चला गया था। गुरुवार को उसका व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद से दोनों लापता हो गईं थीं। पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सात की दर्दनाक माैत: टक्कर लगते ही लाशों का ढेर बन गया ऑटो, घर की दहलीज पर भी कदम न रख सके दूल्हा-दुल्हन

विज्ञापन

Mother and sister committed suicide after son married his girlfriend in Bijnor news hindi
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने कहीं और तय की शादी, बेटे ने प्रेमिका को पहना दिया था मंगलसूत्र
जानकारी के अनुसार गांव शजादपुर निवासी रामपाल उर्फ मुन्नू सिंह के पुत्र गौरव की शादी हल्दाैर क्षेत्र के एक गांव में तय हो चुकी थी। शादी तय होने से पहले ही गौरव का कहीं और प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले गौरव अपनी प्रेमिका को लेकर चला गया था।

बताया गया कि वह दिल्ली में है और उसने प्रेमिका से शादी कर ली थी। व्हाट्सएप स्टेटस पर उसने एक फोटो लगाया जिसमें उसने अपनी प्रेमिका को मंगलसूत्र पहनाया हुआ  था। यह फोटो देखने के बाद से गौरव की मां और उसकी बहन बेहद नाराज थीं।  

Mother and sister committed suicide after son married his girlfriend in Bijnor news hindi
मां बेटी के श बाएं - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को अचानक लापता हो गईं थीं मां-बेटी
गौरव की इस करतूत से परेशान होकर गुरुवार सुबह गाैरव की मां ऊषा देवी(50) पत्नी मुन्नू व बहन स्वाति(21) घर से लापता हो गई थीं। परिजनों व ग्रामीणों ने तलाश भी किया लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल पाया था।

आज सुबह खेत में मिले दोनों के शव
शनिवार को खेतों में चारा लेने गईं महिलाओं ने मां बेटी के शव पड़े देखे तो परिजनों को सूचित किया। वहीं सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि मां,  बेटी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्मा हत्या कर ली है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के लापता होने की कोई सूचना थाने में नही दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed