फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात की दर्दनाक माैत: टक्कर लगते ही लाशों का ढेर बन गया ऑटो, घर की दहलीज पर भी कदम न रख सके दूल्हा-दुल्हन

Sat, 16 Nov 2024 01:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 16 Nov 2024 01:05 PM IST
सार

बिजनाैर जनपद में हुए भीषण हादसे के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा है वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। निकाह के बाद दूल्हा और दुल्हन के साथ घर लाैट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया और सात जिंदगी लाशों का ढेर बन गईं।

विज्ञापन
Creta car turned into a pile of dead bodies after colliding with an auto, seven died
बिजनाैर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में शुक्रवार देर रात हुए हादसे में सात लोगों की जान चली गई। इस भीषण हादसे में दूल्हा दुल्हन की भी दर्दनाक माैत हो गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची लेकिन तब तक ऑटो में सवार सात जिंदगियां लाशों का ढेर बन चुकी थीं, तो वहीं आपस में टकराए वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके थे।



कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए मृतकों के शव
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से मृतकों के शव निकाले। कार सवार दो लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक खुर्शीद का परिवार बेटे का निकाह कर दुल्हन को लेकर परिजनों के साथ घर लाैट रहा था लेकिन दुल्हन और परिवार घर की दहलीज पर कदम भी न रख पाया कि इससे पहले ही माैत ने झपट्टा मार दिया।

Creta car turned into a pile of dead bodies after colliding with an auto, seven died
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार देर रात हुआ हादसा, मची चीख-पुकार
बिजनौर जिले के थाना धामपुर के हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ है। घने कोहरे के कारण कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, इनमें दूल्हा और दुल्हन शामिल हैं। मृतक धामपुर के गांव तीबड़ी के रहने वाले हैं।

Creta car turned into a pile of dead bodies after colliding with an auto, seven died
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

घना कोहरा बना हादसे की वजह
घने कोहरे के चलते शुक्रवार देररात करीब 2:00 बजे देहरादून-नैनीताल हाईवे पर यह हादसा हुआ। यहां क्रेटा कार की टक्कर से ऑटो थ्री व्हीलर में सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मची है। पुलिस ने मृतक व्यक्तियों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, एसडीएम रितु रानी ने सामुदायिक अस्पताल में पहुंच मृतक के परिजनों शेष संपर्क कर सांत्वना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Creta car turned into a pile of dead bodies after colliding with an auto, seven died
मृतक दूल्हा-दुल्हन के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ससुराल की दहलीज पर कदम भी न रख सकी दुल्हन
तिबड़ी गांव निवासी शहजादा प्रधान शमीम अहमद ने बताया कि धामपुर थाना क्षेत्र के गांव तिवारी निवासी खुर्शीद अंसारी अपने पुत्र विशाल(25) का झारखंड से खुशी(22) के साथ निकाह कर मुरादाबाद से ऑटो से अपने घर वापस जा रहे थे। ऑटो में दूल्हा-दुल्हन समेत कुल सात लोग सवार थे।

जैसे ही परिवार धामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे-74 पर फायर स्टेशन के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही क्रेटा कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो भीषण टक्कर के बाद सामने खड़े बिजली के खंबे से टकरा गया, जिसके कारण ऑटो में सवार सातों लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि हादसा तब हुआ जब क्रेटा कार चालक घने कोहरे के चलते ऑटो को ओवरटेक कर रहा था।

विज्ञापन
Creta car turned into a pile of dead bodies after colliding with an auto, seven died
अस्पताल पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

सड़क हादसे में इनकी हुई मौत
गांव के प्रधान शमीम अहमद ने बताया कि मृतकों में खुर्शीद(65) पुत्र सद्दीक,  खुर्शीद का पुत्र विशाल(25) और पुत्रवधू खुशी(22) को निकाह के बाद झारखंड से अन्य परिजनों के साथ लेकर घर लाैट रहा था।

इसके अलावा ऑटो मे हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी निवासी मृतक खुर्शीद के साढू मुमताज( 32), साली रूबी(28) पत्नी मुमताज, बुशरा(11) पुत्र मुमताज जिला मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी ऑटो चालक अजब सिंह(45) पुत्र धर्मपाल सिंह शामिल थे। इन सभी की सड़क हादसे में मौत हुई है।

बताया गया कि सड़क दुर्घटना की आरोपी कार चालक शेरकोट के कोटरा मोहल्ला निवासी अमन पुत्र इमरान एवं सुहेल पुत्र हबीब अली शामिल हैं। दोनों घायलों का नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। वहीं भीषण हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed