फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother along with his boyfriend and a man murders her son in Bijnor

Bijnor: पत्नी ने प्रेमी और दो दोस्तों के संग मिलकर कराई पति की हत्या, पीठ पर वार कर ली जान

Mon, 18 Nov 2024 09:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 18 Nov 2024 09:50 AM IST
सार

एक पत्नी अपने पति की कातिल बन गई। उसने प्रेमी और एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर पति की पीछे पीछे से लोहे की रोड से हमला कर जाने ले ली।

विज्ञापन
Mother along with his boyfriend and a man murders her son in Bijnor
Bijnor - फोटो : amarujala

विस्तार

बिजनौर के धामपुर में पुत्रवधू ने अपने प्रेमी और दो दोस्तों के साथ मिलकर पुत्र(45) परवेंदर चौहान की हत्या करा दी। मृतक व्यक्ति की मां दयावती ने पुलिस में पुत्रवधू प्रीति, उसके प्रेमी डॉक्टर संजय और दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट कायम कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि रविवार देर शाम धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सलाराबाद के निकट मंदिर के पास बाइक सवार हमलावरों ने गांव दौलतपुर सुक्खा निवासी 45 वर्षीय परवेंदर पुत्र चंद्र प्रकाश की पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों लोहे ने लोहे की रोड से हमला कर हत्या कर दी थी। जिस समय घटना को हमलावरों ने अंजाम दिया, उस समय मृतक परवेंदर अपने गांव के दो व्यक्तियों कौशल पुत्र श्याम बहादुर एवं अमित पुत्र धर्मपाल के साथ सलाराबाद के बाजार से घर लौट रहा था।

विज्ञापन


बाइक माैके पर छोड़कर फरार हुए हमलावर
हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि जिस समय पर्वेंद्र साथ घटना हुई। तब उस दौरान पर्वेंद्र के साथ गांव के मौजूद दोनों दोस्त कौशल और अमित उसे अकेला ही छोड़ कर जान बचा भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerapur By Election: आज मीरापुर से चलेंगे सियासी तीर, जयंत चाैधरी का रोड शो शुरू, अखिलेश परखेंगे जनता की नव्ज

मृतक की मां ने पुत्रवधु और दो अन्य के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
मृतक व्यक्ति की मां दयावती ने पुलिस में देर रात दर्ज कराई रिपोर्ट में अपनी पुत्रवधू प्रीति एवं स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा निवासी डॉक्टर संजय कुमार और उनके दो दोस्तों पर पुत्र परवेंदर की स्टील की राड से सर पर वार हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई है।

रिपोर्ट में बताया कि परवेंदर की शादी आठ साल पहले स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव गुनियाखेड़ी निवासी प्रीति के साथ हुई थी। एक माह पहले प्रीति 17 अक्टूबर 2024 को घर से गायब हो गई । जिसकी उन्होंने पुलिस थाने में तहरीर दी थी।

डाॅक्टर संजय के साथ मिली थी पुत्रवधु
बताया कि पुत्रवधू प्रीति स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा निवासी डॉक्टर संजय के साथ बरामद हुई थी। आरोपी संजय कुमार पेशे से डॉक्टर है और राजा का ताजपुर में अस्पताल चलता है। मामले के उजागर हो जाने के बाद आरोपी डॉक्टर एवं अन्य दोस्तों के साथ पुत्रवधू प्रीति को लेकर गांव में घर पर आए ।

आरोप है कि तभी से डॉक्टर संजय और उनके दोस्त पुत्र परवेंदर से रंजिश रखने लगे थे। बताया कि रविवार की देर शाम जब उनका पुत्र परवेंदर अपने गांव के दो लोगों कौशल और अमित के साथ मोटरसाइकिल से सलाराबाद का बाजार करने के बाद अपने घर आ रहा था। इस दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों ने उसके पुत्र के सर में लोहे की राड से हमला कर हत्या कर दी और अपनी बाइक को छोड़कर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मृतक व्यक्ति की मां की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

खेतों की सिंचाई का सामान देकर घर वापस जा रहा था मृतक पर्वेंद्र- ग्रामीण 

मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने बताया कि मृतक पर्वेंद्र अपने खेतों की भराई कर रहा था। दुकान से सेटरिंग का सामान लेकर गया था। जब वह अपने गांव के दो दोस्तों के साथ खेतों की भराई के लिए सेटरिंग का सामान देकर बाइक से अपने घर जा रहा था। तो रास्ते में सलाराबाद गांव के पास पीछे से बाइक से आए बाइक हमलावरों ने परविंदर पर लोहे की रात से वार कर दिया । जिससे पर्वेंद्र की मौत हो गई। मृतक के दोनों दोस्त अपनी जान बचाकर भाग निकले , नहीं तो उनके साथ भी घटना घटित हो सकती थी।

 

एक महीना पहले ही घर आया था मृतक 

बताया गया कि मृतक परवेंदर नजीबाबाद में एक दूरसंचार कंपनी के मोबाइल टावर पर काम करता था। वह एक महीना पहले अपने घर आया था। परिजनों ने बताया कि जब से उनकी पुत्रवधू गायब हुई थी। तभी से लग रहा था कि घर पर कोई बड़ा संकट आने वाला है। वह फूंक- फूंक कर कदम उठा रहे थे। लेकिन बच नहीं सके।

 

सड़क जाम कर दो घंटे तक किया था ग्रामीणों ने हंगामा

जैसे ही ग्रामीणों को घटना का पता लगा तो बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। लोगों ने सड़क जाम लगा कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब दो घंटे तक गांव से गुजर रही सड़क को जमकर हंगामा किया ।अपर पुलिस अधीक्षक के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। 

 

रिपोर्ट दर्ज आरोपियों पर जल्द होगी कार्रवाई -अपर पुलिस अधीक्षक धामपुर

उधर अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह माछाल का कहना है कि मृतक व्यक्ति की मां की तहरीर पर रिपोर्ट कायम कर ली गई है पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed