फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mota Mahadev bypass road is in disarray, accidents happening

मोटा महादेव बाईपास मार्ग खस्ताहाल, हो रहीं दुर्घटनाएं

Tue, 08 Dec 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mota Mahadev bypass road is in disarray, accidents happening
मोटा महादेव बाईपास मार्ग खस्ताहाल, हो रहीं दुर्घटनाएं
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मोटा महादेव-भागूवाला खराब बाईपास मार्ग कुंभ यात्रियों के लिए सिरदर्द बन सकता है। मार्ग पर गड्ढे और धूल में कई गांव के लोग जोखिम भरे सफर को विवश हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और लोनिवि से कुंभ पर्व को देखते हुए मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग से जुड़ा मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग गड्ढों में तब्दील है। बाईपास मार्ग से क्षेत्र के जटपुरा बौंडा, नियामतपुर, मोहनपुर, गांवड़ी, रहमापुर, टांडारतन, नारायणपुर, गूढ़ा, प्रेमपुरी सहित कई गांव के लोगों का आवागमन होता है। बाईपास मार्ग से क्षेत्रीय स्टोन क्रेशरों पर आने वाले खनन वाहनों और हरिद्वार की ओर से शॉर्ट कट से गुजरने वाले वाहनों का रात-दिन आवागमन रहता है। लोनिवि ने दो माह पूर्व मार्ग के गड्ढे समतल कराने के लिए औपचारिक अभियान चलाया था। कुछ ही दिनों बाद संपर्क मार्ग पुन: बदहाल हो गया।
विज्ञापन

जनवरी से हरिद्वार में कुंभ महापर्व आयोजित हो रहा है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते शासन की ओर से स्नान पर्वों पर आने वाले यात्रियों को सीमित रखने की योजना है, इसके बावजूद मोटा महादेव-हरिद्वार बाईपास मार्ग श्रद्धालुओं के आवागमन का प्रमुख रास्ता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नियामतपुर निवासी मुकेेश कुमार का कहना है कि करीब एक वर्ष से मार्ग बदहाल है, कई दुर्घटनाएं हो चुकीं हैं। लोनिवि ने कुछ समय पहले मात्र गड्ढों को भरने की औपचारिक कार्रवाई की। गांव जटपुरा बौंडा निवासी डॉ.संजीव कुमार का कहना है कि जटपुर बौंडा क्षेत्र से लगभग ढाई किलोमीटर बाईपास मार्ग बेहद खस्ताहाल है। मार्ग से गुजरने वाले राहगीर आए दिन गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। यदि शीघ्र मार्ग की मरम्मत नहीं हुई तो हादसे की आशंका है।
13 करोड़ से होगी मार्ग की मरम्मत
नजीबाबाद। भाजपा के जिला मंत्री तरुण राजपूत ने बताया कि हरिद्वार बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत के लिए लोनिवि के माध्यम से 13 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने कुंभ पर्व से पूर्व मोटा महादेव से भागूवाला बाईपास मार्ग की मरम्मत होने की उम्मीद जताई है।

ढाई करोड़ की लागत से बना था बाइपास मार्ग
नजीबाबाद। लोनिवि के जेई सतीश कुमार ने तीन वर्ष पूर्व ढाई करोड़ रुपय की लागत से सात किलोमीटर बाइपास मार्ग की मरम्मत कराए जाने की जानकारी दी। जेई ने बताया कि मार्ग निर्माण का प्रस्ताव शासन से स्वीकृति होते ही बाईपास मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed