फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More than eight thousand applications for 400 posts in Bijnor

आंगनबाड़ी के 400 पदों पर हुए पौने नौ हजार से अधिक आवेदन

Wed, 07 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
More than eight thousand applications for 400 posts in Bijnor
400 पदों पर आठ हजार से अधिक आवेदन
विज्ञापन

बिजनौर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में जिले में भारी संख्या में आवेदन हुए हैं। एक एक पद के लिए 20-20 से अधिक आवेदन हुए हैं। मिनी आंगनबाड़ी और सहायिका के पद पर भी काफी महिलाओं ने आवेदन किया है। अब जल्दी ही इन आवेदनों की जांच की जाएगी।
महिलाओं व नौनिहालों में कुपोषण खत्म करने के लिए महिला बाल विकास एवं पोषाहार विभाग में अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी और सहायिका की होती है। विभाग में आंगनबाड़ी के पदों पर आखिरी भर्ती साल 2007 में हुई थी। पिछले साल सरकार ने 60 साल की आयु पूरी कर चुकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सेवानिवृत्त किया था। विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की 395, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 64 और सहायिका के 434 पदों पर रिक्त पद निकाले गए थे। इन पदों पर बंपर आवेदन हुए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए आठ हजार 787, मिनी आंगनबाड़ी बनने के लिए 774 और सहायिका के पदों के लिए तीन हजार 165 महिलाओं ने आवेदन किया है। आंगनबाड़ी के एक एक पद पर तो औसतन 22-22 महिलाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

मेरिट के आधार पर होगी भर्ती
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा के अनुसार सभी पदों पर चयन निर्धारित शर्तों के अनुसार होगा। जो भी नियुक्ति होगी वह मेरिट के आधार पर होगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। कोई भी आवेदक किसी दलाल के झांसे में न आए। नियम के अनुसार ही भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed