फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More than a hundred animals sick in 24 villages from Lumpi

लंपी से 24 गांवों में सौ से अधिक पशु बीमार

Fri, 02 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
More than a hundred animals sick in 24 villages from Lumpi
लंपी से 24 गांवों में सौ से अधिक पशु बीमार
विज्ञापन

चांदपुर। तहसील के ब्लॉक जलीलपुर के करीब दो दर्जन गांवों में सौ से अधिक मवेशी लंपी बीमारी से पीड़ित हैं। जिससे पशुपालकों में दहशत व्याप्त है। पशुपालन विभाग पशु पालकों को जागरूक कर रहा है, विभाग द्वारा इसकी रोकथाम के लिए करीब दो हजार मवेशिओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
चांदपुर क्षेत्र में पशुओं के अंदर लंपी बीमारी फैल रही है। ब्लॉक जलीलपुर के गांव सैंदवार, कुतुबपुर गांवड़ी, सकतलपुर मिलक, संसारपुर, रेहरा, हीमपुर दीपा, रतनपुर खुर्द, महमूदपुर, अज्जू नंगली, मंसुरपुर, गंधौर, शाहपुर भसौड़ी, जमालुद्दीनपुर, नारनौर, बसंतपुर, रूकनपुर, नाईपुरा उर्फ मतलूबपुर आदि गांवों में गोवंशीय पशुओं में लंपी रोग तेजी से फैल रहा है। करीब सवा सौ से अधिक पशु इस बीमारी से पीड़ित हैं। कुछ गांवों में तो पशु पालक निजी चिकित्सकों से पशुओं का इलाज करा रहे हैं। दुधारू पशु के लंपी बीमारी के चपेट में आने से दुध का उत्पादन भी घटने लगा है। इस बीमारी में पशु को तेज बुखार, आंख व नाक से पानी गिरना, पैरों व गल कंबल पर सूजन, पूरे शरीर में कठोर चपटी गांठ उभर आना, गाभिन पशुओं में गर्भपात, दुधारू गायों में काफी कम दुग्ध उत्पादन, पशुओं में वजन घटना, शारीरिक कमजोरी होने लगती है, पशु चारा भी नहीं खाता है।
विज्ञापन

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओमवीर सिंह ने बताया कि बुखार की स्थिति में ज्वर नाशक का प्रयोग, धावों पर मक्खियों से बचाव हेतु नीम की पत्ती, मेहंदी की पत्ती, लहसुन, हल्दी पाउडर को नारियल या सरसों के तेल में लेप बनाकर लगाना चाहिए। निकटतम सरकारी पशु चिकित्साधिकारी पशुधन प्रसार अधिकारी को सूचित करें, प्रभावित पशुुुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें, प्रभावित पशुओं की आवाजाही को प्रतिबंधित करें, कीट के काटने से बचने के लिए पशुओं के शरीर पर कीट निवारण का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed