फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More than 70 lakh saplings planted in the district

Bijnor News: जिले में लगाए गए 70 लाख से ज्यादा पौधे

Sun, 21 Jul 2024 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
More than 70 lakh saplings planted in the district
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने इंदिरा पार्क में पौधा रोपित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलेभर में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत 70 लाख से अधिक पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नोडल अधिकारी डॉ. लोकेश एम और डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने इंदिरा पार्क में एक पौधा मां के नाम से रोप कर की। इसके अलावा सभी विभागों ने आवंटित लक्ष्य के तहत पौधे लगाए।

शनिवार को पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान-2024 के तहत जिले में एक ही दिन में होने वाले वृहद पौधरोपण महाभियान चलाया। इसके तहत आवंटित लक्ष्य 70,61,268 से अधिक पौधे लगाए गए। डीएम ने इंदिरा पार्क व बैराज पर पौधरोपण किया। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने एवं रोपित किए गए पौधे को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया। नोडल अधिकारी व डीएम ने नवीन विधि पौधरोपण एवं नवीन क्षेत्रों में वनीकरण पर बल दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पौधरोपण सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक महत्व रखता है। इससे प्रदूषण कम होता है और हवा में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ता है। नवविवाहित, गर्भवती, समाजसेवी संस्थाओं आदि ने भी फलदार पौधे लगाए। इस मौके पर सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शहर के कॉलेजों में भी हुआ पौधरोपण-
बिजनौर। कृष्णा इंस्टीट्यूट वृहद स्तर पर 350 पौधे रोपित किए गए। कृष्णा ग्रुप ऑफ कालेजेज के चेयरमैन मनोज कुमार, प्राचार्या डाॅ. सीमा शर्मा, संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, निदेशक पवन कुमार आदि ने पौधरोपण किया। उधर, विवेक कॉंलेज में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ कॉलेज अध्यक्ष अमित गोयल एवं सचिव दीपक मित्तल ने पीपल का पौधा लगाकर किया। कॉलेज में करीब 500 पौधे रोपित किए गए। इसके अलावा आरवीआईटी में लिपटिस, अर्जुन, शागोन आदि पौधे लगाए गए। इस मौके पर संस्थान के प्रबंध निदेशक सन्नी देशवाल, निदेशक डॉ. संजीव कुमार, निदेशक डॉ. हितेश कुमार आदि रहे। कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में 600 पौधे लगाए गए। इस मौके पर वीरो सोसायटी के सचिव कुंवर उदयनवीरा, संस्था निदेशक डॉ. अमित कुमार बंसल आदि मौजूद रहे।

----
सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों ने लगाए पौधे-
वृहद पौधारोपण अभियान के तहत पुलिस लाइन में एसपी अभिषेक झा ने पौधरोपण किया। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने पौधा लगाया। उपकृषि निदेशक कार्यालय में गिरीशचंद ने किया। बीएसए कार्यालय में बीएसए योगेंद्र कुमार ने किया। इसके अलावा स्टेडियम, इंदिरा बाल भवन सहित सभी सरकारी कार्यालयों में पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed