फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More than 12 people injured in mutual fights

आपसी झगड़ो मे एक दर्जन से अधिक घायल

Sun, 20 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
More than 12 people injured in mutual fights
आपसी झगड़ों में 12 से ज्यादा लोग घायल
विज्ञापन

नहटौर। दुल्हैंडी रंग खेलने के दौरान मामूली कहासुनी को लेकर अलग-अलग गांवों में हुए विवाद में लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने से 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया है।
गांव सादातनगर उर्फ डूंडाखेड़ी में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान राहुल, सुमित, रवि, अमित, ओमप्रकाश आदि घायल हो गए। गांव पालीजट में हुए विवाद में बलजीत सिंह व महिला अंगूरी देवी घायल हो गईं। गांव जमालपुर में महिला जगवती व उसके पुत्र सुखवीर को दूसरे पक्ष के लोगों ने पीटा। इसके अलावा गांव बैरमनगर में बच्चों के रंग खेलने के दौरान विवाद होने पर मारपीट में धारदार हथियार चल गए, जिसमें पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह व अमित आदि घायल हो गए। गांव फुलसंदा में दो पक्षों के बीच विवाद होने पर पथराव होने पर अभिषेक कुमार व यशपाल सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच घायल
नहटौर। नहटौर-धामपुर मार्ग पर मोहल्ला नौधा में कार व बाइक की टक्कर में बाईक सवार गांव गंगवाली निवासी मैराज व उसके दो बच्चे घायल हो गए। नहटौर-झालू मार्ग पर गांव रूखड़ियो के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गांव फरीदनगर निवासी बृजेश कुमार व बालक हर्षित घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed