फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More than 100 treatments were done in Chandanpura, 54 samples were taken

चंदनपुरा में दूसरे दिन भी आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

Wed, 19 Oct 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
More than 100 treatments were done in Chandanpura, 54 samples were taken
नजीबाबाद के गांव चंदनपुरा में ग्रामीणों का उपचार करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद खुलने के बाद चंदनपुरा के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। दूसरे दिन स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के डिस्टलरी प्लांट के निकट स्थित गांव चंदनपुरा में डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर लगाए जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गांव के दर्जनों लोग बुखार, नजला, जुकाम और पेट विकार के रोगों से ग्रसित हैं। दर्जनों लोगों के हाथों में प्राइवेट उपचार में ड्रिप लगाने के लिए कैनुला लगा हुआ है। सीएमओ विजय गोयल के निर्देशन में सोमवार को गांव में शुरू किया गया तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. जुबैर के नेतृत्व में डॉ. सुशील, डॉ. रविंद्र, डॉ. नीरज, स्टाफ नर्स तनिका रानी, राजेश, राहुल, नवीन, रवि ने 100 से अधिक रोगियों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 54 मरीजों के उपचार के लिए नमूने लिए। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जांच कराने और बेहतर सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ग्राम प्रधान मोटाढाक सागर बडोला, मथुरापुर ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद ने प्रशासन से गांव में पर्यावरण प्रदूषण दूर करने के लिए व्यापक कदम उठाने की मांग की है।
ग्राम प्रधान को भी हुआ वायरल
ग्राम पंचायत मथुरापुर मोर के प्रधान खुर्शीद अहमद सोमवार को बुखार और पेट विकार से पीड़ित चंदनपुरा के ग्रामीणों को राहत सुविधा दिलाने में भागदौड़ कर रहे थे। इसी बीच ग्राम प्रधान स्वयं वायरल की चपेट में आ गए। पूरी रात तेज बुखार में तपते रहे। ग्राम प्रधान ने रात को प्राइवेट अस्पताल में उपचार लिया।

वर्जन
स्वास्थ्य विभाग ने मौसम परिवर्तन के चलते वायरल से ग्रामीणों के पीड़ित होने की जानकारी दी है। डिस्टलरी प्लांट से क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित होने की ग्रामीणों की शंका दूर करने के लिए प्रदूषण विभाग को क्षेत्र का दौरा कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है। - विजय वर्धन तोमर, एसडीएम नजीबाबाद।

नजीबाबाद के गांव चंदनपुर में ग्राम पंचायत ने कराई फॉगिंग।

नजीबाबाद के गांव चंदनपुर में ग्राम पंचायत ने कराई फॉगिंग।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed