{"_id":"5fd7b4078ebc3e3d9523b469","slug":"moolchand-chauhan-was-arrested-with-activist-dhampur-news-mrt515616882","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर आंदोलन में जाने का प्रयास करने पर पुलिस प्रशासन ने सपाईयों को बलपूर्वक धामपुर में ही रोका, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर आंदोलन में जाने का प्रयास करने पर पुलिस प्रशासन ने सपाईयों को बलपूर्वक धामपुर में ही रोका, प्रदर्शन
पूर्व मंत्री मूलचंद के नेतृत्व में बिजनौर जाने का प्रयास करते कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस।
- फोटो : DHAMPUR
Link Copied
मूलचंद चौहान को कार्यकर्ता सहित किया नजरबंद
विज्ञापन
धामपुर। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं को बिजनौर में आहूत किसान आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नहीं जाने दिया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह और सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस फोर्स के साथ प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान को कार्यकर्ताओं के साथ उनके आवास और कार्यालय पर नजरबंद कर रोक लिया।
सोमवार को एसडीएम और सीओ के निर्देशन में पुलिस बल से सवेरे छह बजे प्रदेश के पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान के घर और कैंप कार्यालय को घेर लिया। वहां पर जितने भी कार्यकर्ता थे, सभी नजरबंद कर लिया। प्रदेश के पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की निंदा की। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए तीनों कृषि विधेयकों को काला कानून बता निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन में जावेद सईद, खुशीराम सैनी, रमेश सैनी, परवेज उर्फ राजू, लाल बहादुर चौहान, कुशलपाल सिंह, शमशाद ,रुपेश आदि रहे। उधर पूर्व मंत्री पुत्र अमित प्रताप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।