फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Monsoon will come in the district on July 8 or 9

जिले में आठ या नौ जुलाई को आएगा मानसून

Tue, 06 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Monsoon will come in the district on July 8 or 9
जिले में आठ या नौ जुलाई को आएगा मानसून
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के लोगों को बारिश के लिए अभी दो, तीन दिन और इंतजार करना होगा। जिले में आठ या नौ जुलाई तक मानसून के आने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि नौ जुलाई के बाद बारिश होगी और लोगों को भीषण गर्मी, उमस से राहत मिलेगी। किसान भी जिले में मानसून आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बिजनौर जिले में खेती लोगों की आय का सबसे बड़ा जरिया है। जिले में जून के अंतिम या जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून आता है। जुलाई की शुरूआत में बारिश हो ही जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। अभी तक मानसून ने जिले में दस्तक नहीं दी है। भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। गर्मी से बिजली की खपत भी बढ़ गई है, जिससे ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ती जा रही है। बिजली आए भी तो भी पंखे के नीचे बैठकर पसीना नहीं सूख रहा है। बारिश ही इस भीषण गर्मी से निजात दिला सकती है।
विज्ञापन

जिले में मानसून भले ही जुलाई के प्रथम सप्ताह में न आए, लेकिन दूसरे सप्ताह में इसकी एंट्री हो जाएगी। आठ या नौ जुलाई को मानसून जिले में आ जाएगा और खूब बरसेगा। किसान इस समय धान की बुवाई के साथ-साथ बाकी फसलों की सिंचाई में भी लगे हैं। बारिश होने पर किसानों को भी राहत मिल जाएगी और फसलों का भी विकास ज्यादा तेजी से होगा। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार जिले में आठ या नौ जुलाई को मानसून आने की संभावना है। इस बार मानसून अच्छा रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीना सामान्य बारिश 2016-17 2017-18 2018-19 2019-20 2020-21
अप्रैल 10.50 -- 2.80 11.80 12.20 27.20
मई 17.10 42 26.20 4 .40 31.20
जून 107.30 94.96 116.60 46.50 19.80 42.40
जुलाई 337.50 590.80 297.80 277 374.60 288.60
अगस्त 310.90 147.20 174.40 450.20 251.80 515.40
सितंबर 191.80 61.20 314.80 245.20 117.60 3.40
अक्तूबर 29.80 5.40 -- 37.40 .20 --
नवंबर 4.20 -- -- -- 22 --
दिसंबर 11.70 -- 4.40 -- 44.20 4.20
जनवरी 34.30 42.40 7.20 57.60 74.60 24
फरवरी 35.50 2.60 -- 77.20 49.40 4.80
मार्च 17.70 2 -- 4.60 85.80 --
औसत 1108.30 988.56 944.20 1211.50 1052.60 941.20
नोट : बारिश के आंकड़े एमएम में हैं और विकास भवन से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed