{"_id":"673e3618d1ca377b130e5109","slug":"monkey-terror-in-primary-school-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-136254-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्राथमिक विद्यालय में बंदरों का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्राथमिक विद्यालय में बंदरों का आतंक
विज्ञापन
मंडावली के प्राथमिक विद्यालय में हमले का प्रयास करते बंदर। (स्रोत-शिक्षक)
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली। प्राथमिक विद्यालय मंडावली में बंदरों के आतंक से शिक्षक और विद्यार्थी परेशान हैं। बंदरों ने हाल ही में एक विद्यार्थी पर हमला किया था। बंदर अक्सर विद्यार्थियों का भोजन छीन लेते हैं।
मंडावली का प्राथमिक विद्यालय हाईवे पर स्थित हैं। मुख्य अध्यापिका नीना ने बताया कि 181 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आए दिन बंदरों के आतंक से विद्यार्थी और शिक्षक परेशान हैं। मंगलवार को खाने के समय करीब 30 से 40 बंदरों के झुंड ने विद्यालय में जमकर उत्पात मचाया और बच्चों के भोजन पर भी झपटा मार दिया।
शिक्षकों ने जैसे तैसे बंदरों को स्कूलों से भगाया। उन्होंने मंडावली के ग्राम प्रधान से मामले की शिकायत की और बंदरों को पकड़वाकर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की।