{"_id":"6702cdcf9f51963ede0d5547","slug":"monkey-made-a-morsel-near-st-marys-school-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-132827-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सेंट मेरी स्कूल के निकट बंदर को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सेंट मेरी स्कूल के निकट बंदर को बनाया निवाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। नगर की आबादी क्षेत्र में गुलदारों के देखे जाने से क्षेत्रवासियों में दहशत है। सेंट मेरी स्कूल के निकट आनंद निकेतन कॉलोनी में गुलदार ने एक बंदर पर हमला कर घायल कर दिया। पास खेल रहे बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई।
आनंद निकेतन कॉलोनी और कुंवर कॉलोनी के निवासियों में क्षेत्र में गुलदार देखे जाने से दहशत है। शनिवार की देर शाम गुलदार ने एक बंदर पर हमला किया। बैंककर्मी रोहित कुमार भारद्वाज और अन्य लोगों के बच्चे भी वहां खेल रहे थे। गुलदार के बंदर पर हमला किए जाने पर बच्चों ने भागकर जान बचाई।
क्षेत्रवासियों डॉ. मंजू जौहरी, रूबी, लवली, ऊषा, मनीषा ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार कई बार देखा जा चुका है। वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और सुरक्षा के उचित प्रबंध करने की मांग की है।